मानसून 4 दिन लेट, बस्तर में 17-18 तक; प्री-मानसून वर्षा 15 से, इससे पहले भी पड़ती रहेंगी बौछारें

रायपुर, दक्षिण-पश्चिम मानसून तमिलनाडू, कर्नाटका के शेष हिस्सों में सक्रिय होते हुए गोवा तक पहुंच गया है। पूर्वी भारत के भी बड़े हिस्से में मानसूनी गतिविधियां शुरू हो गयीं हैं। मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। 15-16 जून से प्री-मानसून शुरू होने का अनुमान है।

इससे पहले ओडिशा के बने चक्रवात के कारण समुद्र से आ रही नमी राहत देगी। अगले एक-दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं पर अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून करीब चार दिन की देरी से केरल पहुंचा है।

इसलिए छत्तीसगढ़ में दाखिल होने में तीन से चार दिन विलंब हो सकता है। बस्तर पहुंचने की सामान्य तारीख 13 जून है। इसमें चार दिन की देरी हुई तो 17-18 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। मानसून पहुंचने से दो-तीन दिन पहले प्री-मानसून की बारिश शुरू हो जाती है।

इसलिए उम्मीद की जा रही है कि बस्तर में 15-16 जून से प्री-मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। 19-20 तक मानसून रायपुर पहुंच सकता है। इसके एक-दो दिन पहले यानी 17-18 से रायपुर में भी प्री-मानसून शॉवर शुरू होने का अनुमान है।

रायपुर गर्म, पारा 43.5 डिग्री
मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में समुद्र से नमी आ रही है। इस वजह से आसमान में हल्के बादल छा रहे हैं और कहीं-कहीं पर शाम-रात में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान दंतेवाड़ा में 10 मिमी बारिश हुई। पेंड्रारोड और अंबिकापुर में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच रहा। रायपुर में पारा 43.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से चार अधिक था। इसी तरह प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी सक्ति (45 डिग्री) में रही।

आज अंधड़-बौछारें संभव
पूर्वी बिहार तथा आसपास बना चक्रवात रविवार को दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश और आसपास सक्रिय था। इसके अलावा ओड़िशा से एक द्रोणिका गुजर रही है। दोनों सिस्टम के असर से समुद्र से नमी छत्तीसगढ़ तक आ रही है। इसलिए कई जगह दिनभर हल्के बादल नजर आए, तो कहीं-कहीं शाम को बूंदाबांदी भी हुई। सोमवार को दोपहर के बाद कहीं-कहीं 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने तथा बौछारों का अनुमान है।

  • Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…