उत्कल महोत्सव में संबलपुरी गीत-संगीत में झूम उठे रायपुर वासी; पुरंदर मिश्रा ने किया बुजुर्गो का सम्मान

रायपुर, रायपुर उत्तर विधानसभा के शक्ति नगर में पुरंदर मिश्रा के आतिथ्य में उत्कल महोत्सव सम्पन्न हुआ जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत ओड़िया समाज के बुजुर्गो का सम्मान किया गया। साथ ही महोत्सव में ओडिशा पदमपुर से पहुंचे संबलपुरी आरर्केस्ट्रा के रंगारंग प्रस्तुति ने माहौल बना दिया। ढोल, निसान के ताल पर जमके थिरके लोग।

उत्कल महोत्सव में श्री मिश्रा ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज अखण्ड भारत को एकता के सूत्र मे पिरोए रखने के उद्देश्य से हमे यह एक भारत श्रेष्ठ भारत का मंच मिला है जिसमें राज्य के सभी जिलों मे उत्कल महोत्सव, उत्कल उत्सव, कार्यक्रम आयोजित कर अखण्ड भारत की एकता को बनाये रखने के उद्देश्य से समाज के समाजसेवी, सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी मेधावी छात्र- छात्राएं बुजुर्ग, बुद्धिजीवी वर्ग, एवं माताओं बहनो का सम्मान किया जा रहा है।

बता दें कि उत्कल महोत्सव में एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रदेश सह संयोजक पुरंदर मिश्रा के द्वारा शक्ति नगर ओड़िया समाज के बुजुर्ग नंदलाल वर्मा, चंदन जगत, पार्थो सोना, लखन यादव, श्याम तांड़ी, युधिष्ठिर जगत, खेदुराम सिन्हा सहित अन्य बुजुर्गो का शाल, श्रीफल के साथ सम्मान किया गया।  कार्यक्रम में गोपाल सोना, संतोष निहाल, अनिल बाघ, बेणु चौहान, कमल हरपाल, गोपाल बाघ, सहित स्थानीय लोगों की हजारों की तादात में उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    हिंदुस्तान में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को फिल्म चलाने  के लिए एक अदद नायिका की जरूरत हमेशा से रही है।शुरुवाती दौर में तो पुरुष ही नायिका का रूप धरते थे। नायिकाओं …

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    मुम्बई, मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले की निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…