डॉ संजय अलंग ने रायपुर संभाग आयुक्त का पदभार संभाला;कार्यालय का निरीक्षण किया

रायपुर, रायपुर संभाग के नवनियुक्त आयुक्त डॉ संजय अलंग ने आज रायपुर संभाग कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। डॉ अलंग सुबह रायपुर कमिश्नर कार्यालय पहुँचे और विधिवत् पदभार ग्रहण किया। डॉ अलंग इसके पहले बिलासपुर संभाग के आयुक्त थे। वे 2004 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कार्यालय में प्रभारी कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने नये आयुक्त का स्वागत किया और ज़िले की प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी।

संभाग आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नये आयुक्त का स्वागत किया। पदभार संभालते ही डॉ अलंग ने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारी- कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी को जनहित में अपनी पूरी क्षमता और ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए।  कमिश्नर ने स्टेनो शाखा, सीलिंग एवं भू अर्जन शाखा, उप आयुक्त कार्यालय, राजस्व न्यायालय का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि कार्यालय आने वाले नागरिकों को समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुने और यथासंभव शीघ्र समाधान करने का प्रयास करें। अधिकारी कर्मचारी नियमो की जानकारी रखें, नियमानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने राजस्व न्यायालय में प्रकरणों को ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ज़िला पंचायत के सीईओ अविनाश मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर द्वय श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती सरिता तिवारी सहित कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    POLICE; बस्‍तर संभाग के IG बने बद्रीनारायण मीणा, 2004 बैच के हैं IPS अधिकारी

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बस्‍तर संभाग को मजबूती देने के लिए नए आईजी के रूप में 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है.…

    GOVT; बरसात से निपटने नगरीय निकायों को 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी, पार्षदों को नहीं रहेगी शिकायत

    0 मरम्मत-संधारण के लिए ही खर्च करा सकेंगे रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ 6…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’