16 जून को पाटन में होगा कांगेस विधानसभा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ,17 जून को रायपुर शहर में

रायपुर, विधानसभा चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में बूथ प्रबंधन सहित विधानसभा चुनाव की तैयारी के विभिन्न पहलुओं से प्रशिक्षित कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 16 जून 2023 को सुबह 10 बजे पाटन विधानसभा क्षेत्र से शुभारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण शिविर का दूसरा सत्र 17 जून सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर में आयोजित होगा।

18 जून को रामपुर, लोरमी, मुंगेली, कोटा, बिल्हा, बेलतरा एवं मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में तथा 19 जून को अकलतरा, जांजगीर-चांपा, जैजेपुर, पामगढ़, बलौदाबाजार एवं भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा।

प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विधानसभा चुनाव के पहलुओं पर, विषयों पर विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे, शिविर में प्रशिक्षार्थी के रूप में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त सेक्टर, जोन, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रदेश प्रतिनिधिगण तथा विधानसभा क्षेत्र में निवासरत निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग में नियुक्त पदाधिकारीगण भाग लेंगे। विधानसभास्तर में प्रशिक्षित कांग्रेसजन बूथस्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

  • Related Posts

    ELECTION; पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में काउंटिंग जारी,बंगाल-असम में भाजपा को बढत, केरल में कांग्रेस, तमिलनाडु में थलपति आगे

    नईदिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। असम में भी बीजेपी…

    POLITICS; छत्तीसगढ में रोजाना 20 बेटियों समेत 54 महिलाएं लापता हो रही, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां गायब हो रही है,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…