बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण;आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून

रायपुर, बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 27 जून तक आवेदन कर सकते है। आवेदक  गूगल लिंक https://forms.gle/pLzBf1PDcJGKMVVo9 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण एवं रोजगार कार्यालय में पिछले दो सालों से पंजीकृत युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जा रहा हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला कौशल विकास के संयुक्त तत्वाधान में रायपुर जिले के बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों के लिए रोजगार/स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना प्रस्तावित है। योजना के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को उनकी रूचि एवं योग्यता अनुसार रोजगार/स्वरोजगार प्रदान करने के साथ-साथ लोन प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए आवेदक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 25 जून को
रायपुर, संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा-2023 की परीक्षा 25 जून को आयोजित की जाएगी। यह दो पालियों में होगी, प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कलेक्टर डॉ भुरे ने इस परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रूचि शर्मा को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया है।

  • Related Posts

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की होगी भर्ती, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया,परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के…

    JOBS; बस्तर फाइटर्स भर्ती नियम में बदलाव, युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ ने बस्तर फाइटर्स भर्ती नियमों में संशोधन कर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस नीतिगत बदलाव से बस्तर संभाग के लगभग 5,800…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र