DRI ने देश में पहली बार पकड़ी ‘डिजाइनर ड्रग्‍स’!; कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

अहमदाबाद ,एजेंसी, भारत में तस्करी के एक अनूठे मामले का खुलासा हुआ है. यह मामला अहमदाबाद के एसवीपीआई हवाई अड्डे पर सामने आया है, जहां 3.22 किलोग्राम ‘ब्लैक कोकीन’ (Black Cocaine) को पकड़ा गया है. इसे एक डिजाइनर नशीली दवा (Designer Drug) भी कहा जाता है. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने इस तस्‍करी को पकड़ा. DRI के अनुसार, उसके द्वारा ‘ब्लैक कोकीन’ को जब्त किए जाने का यह देश में संभवत: पहला मामला है. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 32 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

ट्रॉली एवं केबिन बैग की गहन जांच के बाद भी नहीं चल सका ड्रग्‍स का पता…
दरअसल, डीआरआई को यह खुफिया जानकारी मिली थी कि ब्राजील का एक व्‍यक्ति, जोकि साउ पाउलो हवाई अड्डे से अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की यात्रा कर रहा था और वह भारत में कोकीन की तस्करी करने की कोशिश में है. डीआरआई के अधिकारियों ने अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उक्त ब्राजीलियाई व्‍यक्ति को रोका. यह यात्री टूरिस्ट वीजा पर यात्रा कर रहा था. यात्री के साथ-साथ ट्रॉली एवं केबिन बैग की गहन जांच की गई और छिपाकर रखी हुई नशीली दवा के उसमें होने के बारे में पता नहीं चल पाया.

इस चालाकी से की जा रही थी ब्‍लैक कोकीन की तस्‍करी…
हालांकि, डीआरआई के अधिकारियों ने पाया कि दोनों बैगों के सबसे निचले हिस्‍से और दीवारों में रबर जैसी बेहद मोटी सामग्री थी जो बड़ी कमजोर थी और उस पर दबाव डालने पर उनसे दानेदार सामग्री निकल रही थी. इस सामग्री की जांच फॉरेंसिक साइंस लैब के अधिकारियों की एक टीम द्वारा विशेष फील्ड-टेस्टिंग किट की मदद से की गई, जिससे उसमें कोकीन होने की पुष्टि हो गई. इसके बाद इस 3.22 किलोग्राम नशीले पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया. उस यात्री ने कोकीन की तस्करी में अपनी सक्रिय भूमिका होने की बात स्वीकार कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

क्‍या है ब्‍लैक कोकीन?
‘ब्लैक कोकीन’ दरअसल एक डिजाइनर दवा (Black Cocaine Designer Drug) है. कोकीन में चारकोल और अन्य रसायनों को मिलाकर यह नशीली दवा तैयार की जाती है, ताकि इसे काले रबर जैसा रूप देकर इसे छिपाया जा सके और खोजी कुत्ते एवं फील्ड-टेस्टिंग किट भी इसका पता लगाने में नाकाम हो जाएं. कोकीन की तस्करी करने की यह चाल बेहद अनूठी है और डीआरआई के अनुसार उसके द्वारा ‘ब्लैक कोकीन’ को जब्त किए जाने का यह पहला मामला है.

  • Related Posts

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    MURDER; जादू-टोना के शक में मां-बेटे को टंगिया से काट डाला, बेटी पर भी जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 3 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांंव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के चौथना गांव में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। वारदात के बाद कपड़े और हथियार का बेंट जलाकर सबूत मिटाने की…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा