एम्स में छह घंटे की कठिन सर्जरी के बाद गले से 780 ग्राम का ट्यूमर ऑपरेट

0 हाइपो थायरॉयड से पीड़ित थी महिला रोगी, स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों ने कठिन ऑपरेशन कर गले के 780 ग्राम का मल्टी नॉडयूलर गॉयटर ट्यूमर को ऑपरेट किया है। महिला रोगी अब स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दी गई है।

ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम नागरकर के निर्देशन में यह ऑपरेशन किया। कोरबा की 46 वर्षीय महिला रोगी को पिछले 15 वर्षों से हाइपो थायरॉयड की बीमारी थी। शरीर में लंबे समय तक आयोडिन की कमी के कारण उन्हें मल्टी नॉडयूलर ग्वायटर में एक बड़ा ट्यूमर हो गया था। रोगी की स्थिति काफी गंभीर थी क्योंकि ट्यूमर का साइज बढ़कर 780 ग्राम तक हो गया था। रोगी ने कई अस्पतालों में चेकअप करवाया मगर चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन करने से मना कर दिया। ऐसे में पहले रोगी को दो जून को एम्स में एडमिट कर रेडियोलॉजी जांचें की गई फिर छह जून को ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। सामान्यतः रोगियों में इस ऑपरेशन में दो घंटे तक का समय लग सकता है मगर इसमें छह घंटे से अधिक का समय लगा।

सर्जरी के बाद रोगी को आईसीयू में रखा गया और दस दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रो. नागरकर ने बताया कि ऑपरेशन काफी कठिन रहा क्योंकि ऐसे में रोगी की आवाज के साथ दूसरी ग्रंथियों को भी नुकसान पहुंच सकता था। ऐसे में सभी सावधानियां अपनाते हुए ऑपरेशन किया गया। डिस्चार्ज होने के बाद रोगी को बोलने में कोई कठिनाई नहीं है। ऑपरेशन करने वाली टीम में प्रो. एन.के. अग्रवाल, डॉ. रिपु दमन अरोड़ा, डॉ. अमित कुमार बंजारे, डॉ. आकाश अग्रवाल, डॉ. कृतिका भारद्वाज और नर्सिंग ऑफिसर जितेंद्र भी शामिल थे।

  • Related Posts

    JOBS; मेडिकल कॉलेज रायपुर में 152 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के इंटरव्यू जल्द

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड के अंदर नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 152 पदों पर संविदा भर्ती होने…

    CTTC; अब भी वैद्यों के उपचार पर लोंगों का विश्वास कम नहीं ,312 वैद्यों की पहचान

     0 छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य रायपुर, छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा