खरगे बोले-भाजपा के पास लोगों को बरगलाने के सिवाय कोई एजेंडा नहीं; एकजुट चुनाव लड़ने का दिया भरोसा

0 भाजपा की नकारात्मक सोच के खिलाफ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे

0 छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की पार्टी आलाकमान के साथ हुई बैठक

0 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से दिल्ली में हुई छत्तीसगढ़  कांग्रेस नेताओं की बैठक

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की सरकार से बड़ी उम्मीदें रहती हैं। हमें खुशी है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता और कार्यकर्ताओं दोनों के ही भरोसे पर खरी उतरी है। कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों, कांग्रेस पार्टी की जोड़ने की विचारधारा एवं भाजपा की नकारात्मक सोच के खिलाफ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संगठन की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जानकारी दी। वहीं मंत्रियों ने भी कई सामाजिक और राजनीतिक सुझाव दिए। 

बैठक के उपरांत छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंह देव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव कुमार डहरिया, मंत्री कवासी लखमा मौजूद थे।  

कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से छत्तीसगढ़ नेताओं की चर्चा हुई है। बैठक में छत्तीसगढ़ नेताओं ने अपने सुझाव दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं संगठन के कार्यक्रमों के बारे में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जानकारी दी। बैठक में सभी ने यही बात कही क‍ि सभी एकजुटता से काम करेंगे। सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

सैलजा ने बताया कि बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संविधान कांग्रेस पार्टी के लिए सर्वोपरि है। भाजपा के पास धार्मिक बातों में लोगों को बरगलाने के सिवाय कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस के पास काम और जोड़ने वाली विचारधारा का एजेंडा है। वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है। कांग्रेस की विचारधारा देश और समाज को आगे रखती है।

सैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े चार साल के शासन काल में अच्छा काम किया है। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता के जीवन स्तर में बेहतरी के लिए कार्य किया है। राहुल गांधी ने पिछले चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता को न्‍याय दिलाने की बातें कही थी, उन सब बातों को कांग्रेस सरकार ने लागू किया है। जनता भाजपा और केंद्र सरकार की सच्चाई को जान चुकी है। छत्तीसगढ़ में फिर से भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बननी तय है। 

कुमारी सैलजा ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की सरकार से बड़ी उम्मीदें रहती हैं। हमें खुशी है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता और कार्यकर्ताओं दोनों के ही भरोसे पर खरी उतरी है। कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों, कांग्रेस पार्टी की जोड़ने की विचारधारा एवं भाजपा की नकारात्मक सोच के खिलाफ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे।

  • Related Posts

    POLITICS; नए तेवर, नए कलेवर के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की नई शुरुआत, प्रदेशव्यापी “बेटा बचाओ अभियान” चलाने की घोषणा

    *अजीत जोगी युवा मोर्चा का नाम बदलकर “जनता युवा कांग्रेस (JYC)” रखा गया रायपुर, छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने संगठन के पुनर्गठन…

    POLITICS;धनेंद्र साहू ने कहा –चारागाह पर ग्रामीणों का अधिकार, भू-माफियाओं के लिए हटाई गई बस्ती, नकटी में तोड़फोड़ भाजपा सरकार का अपराधिक कार्य

    रायपुर, नकटी मामले में कांग्रेस जांच समिति ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस नेताओं ने 1930-31 की चकबंदी रिपोर्ट से लेकर 2024…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’