छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के संजय सिंंह पुन: प्रांताध्यक्ष चुने गए

रायपुर, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पद पर संजय सिंंह पुन: चुने गए है। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक 079/2001) का निर्वाचन कल 01 जुलाई 2023 को गुरुनानक हाल, श्याम नगर तेलीबांधा में हुआ । आर. बी. साहू पूर्व महामंत्री को निर्वाचन अधिकारी एवं व्ही. पी. तिवारी पूर्व महामंत्री को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रुप में नियुक्त किया गया था।

रायपुर जिला संरक्षक जाहिद खान एवं रायपुर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सोनी ने संयुक्त रुप से विज्ञप्ति जारी कर बताया कि निर्वाचन नामांकन के रुप में संजय सिंह रायपुर से एवं पवन सिंह ठाकुर, कांकेर से प्रांताध्यक्ष के उम्मीदवार के रुप में अपना-अपना नामांकन दाखिल किया था किंतु नाम वापसी समय होते तक श्री ठाकुर के द्वारा संघीय हित को ध्यान में रखते हुये उनके द्वारा प्रांताध्यक्ष पद हेतु दाखिल नामांकन पर्चा वापस लेने की घोषणा की गयी, जिसके परिणाम स्वरुप अन्य कोई उम्मीदवार प्रांताध्यक्ष के पद हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत नही करने के कारण निर्वाचन अधिकारी आर.बी.साहू एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा संजय सिह को पुनः प्रांताध्यक्ष के पद पर र्निविरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गई।   

निर्वाचन कार्यक्रम में संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कमल वर्मा ने बताया कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन हमेशा से ही लिपिकों की मुख्य मांग वेतन विसंगति को प्रमुखता से फेडरेशन के 14 सूत्रीय मांग में प्रथम स्थान पर लिपिकों के वेतन विसंगति को रखा गया था जिसमें शासन के द्वारा पिगुआ कमेटी एवं सामन्य प्रशासन के सचिव की अध्यक्षता में कठित कमेटी की रिपोर्ट को जल्द से जल्द प्रस्तुत करने एवं वर्तमान निर्धारित आंदोलन में भी लिपिकों के वेतन विसंगति की मांग को फेडरेशन के मांग पत्र में प्रथम अथवा द्वितीय स्थान में रखने का आश्वासन लिपिको के मंच से दिया गया एवं जब कभी भी शासन स्तर पर चर्चा की जावेगी लिपिकों की वर्षो पुरानी मांग को प्रमुखता से लिपिक वर्गीय शास. कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह द्वारा लिपिकों के पक्ष को रखने हेतु अवसर प्रदान किया जावेगा। इसी प्रकार अन्य उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा भी लिपिकों को साथ लेकर चलने एवं आगामी रणनीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।   

  • Related Posts

    FEDERATION; चंद्रशेखर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय महासचिव मनोनीत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 6424 कर्मचारी भवन बुढ़ापारा रायपुर के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी को छत्तीसगढ़…

    COLLEGE; छत्तीसगढ़ के सरकारी महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु,सहायक प्राध्यापक के 625 पद शामिल

    0ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति रायपुर, राज्य सरकार की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां