खुद को डॉक्टर-इंजीनियर बता ठग ने कर ली 15 महिलाओं से शादी; खराब इंग्लिश सुन हुआ था शक

मैसूर, एजेंसी, अगर इस 35 साल के ठग की अंग्रेजी भाषा (English language) पर पकड़ थोड़ी बेहतर होती, तो उसने और भी ज्यादा महिलाओं को अपने धोखे के जाल में फंसाया होता. मैसूर सिटी पुलिस ने शनिवार को बेंगलुरु के बनशंकरी निवासी महेश केबी नायक (Mahesh K B Nayak) को गिरफ्तार किया. उसने झूठ बोलकर और धोखाधड़ी से 2014 से कम से कम 15 महिलाओं से शादी की है. महेश को मैसूर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया, जिससे उसने इस साल की शुरुआत में शादी की थी. शहर की पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए एक टीम बनाई थी और उसे तुमकुरु से उठा लिया गया.

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबकि सूत्रों ने बताया कि महेश ने जिन 15 महिलाओं से शादी की, उनमें से चार के उससे बच्चे भी हैं. जबकि एक अन्य महिला ने भी पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उसके साथ भी धोखाधड़ी हुई है. महेश महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए वैवाहिक साइटों का इस्तेमाल करता था. पुलिस ने बताया कि वह ज्यादातर समय खुद को इंजीनियर या डॉक्टर बताता था. डॉक्टर होने के अपने फर्जी दावे को सच साबित करने के लिए महेश ने तुमकुरु में एक फर्जी क्लिनिक भी बना रखा था और एक नर्स को भी नौकरी पर रखा था.

कई महिलाओं ने तो महेश को अंग्रेजी बोलते हुए सुनकर उसके विवाह के प्रस्ताव को कबूल करने से मना कर दिया था. पुलिस ने कहा कि उसकी खराब अंग्रेजी ने उसके कई संभावित शिकारों के लिए खतरे की घंटी के रूप में काम किया था. जिससे वे सतर्क हो गईं. बहरहाल महेश को मैसूर की उस महिला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जिससे उसने जनवरी 2023 में पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के एक शहर में शादी की थी.

शादी के बाद महेश ने क्लिनिक खोलने के लिए पैसे मांगकर महिला को लगातार परेशान करना शुरू कर दिया. उसके इस बर्ताव से आजिज आकर महिला ने बाद में उसकी शिकायत दर्ज कराई. जब महिला ने उसे पैसे नहीं दिए तो वह कथित तौर पर उसके गहने और नकदी लेकर भाग गया. महेश आमतौर अपनी पत्नियों से कम ही मिलता था. जिन महिलाओं से उन्होंने विवाह किया, उनमें से अधिकांश सुशिक्षित और पेशेवर थीं और अपनी वित्तीय जरूरतों के लिए उस पर निर्भर नहीं थीं. पुलिस ने बताया कि शर्मिंदगी और कलंक के डर से उनमें से ज्यादातर ने धोखाधड़ी का पता चलने के बाद भी कभी शिकायत दर्ज नहीं कराई.

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर