छत्‍तीसगढ़ में बदलने वाला है मौसम; तीन दिनों तक लगातार वर्षा के आसार

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से हल्की बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। वहीं रविवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश भर में अच्छी बारिश के आसार है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब मानसूनी तंत्र मजबूत हो गया है। मानसूनी तंत्र पिछले दिनों थोड़ा कमजोर हो गया था, इसके चलते बारिश पर थोड़ा ब्रेक लग गया था, लेकिन अब अच्छी बारिश के आसार है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी तंत्र के साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश और उसके आसपास 5.8 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

आज भी बादल छाने व हल्की वर्षा के आसार

शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। बीजापुर-भैरमगड़ में 4 सेमी, सुकमा-कटेकल्याण-कोटा में 2 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही कुछ अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार बने हुए है। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वर्ष मानसून के विलंब के चलते एक जून से लेकर अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। कम वर्षा ने किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी है।

  • Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात