फिर मानसून सक्रिय; प्रदेश भर में झमाझम बारिश शुरू, अगले दो दिन होगी वर्षा

रायपुर,  प्रदेश में मानसूनी तंत्र पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से लगातार बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी तंत्र की मजबूत हो गया है और इसके प्रभाव से लगभग 10 दिनों बाद प्रदेश भर में अच्छी बारिश शुरू हुई है। शनिवार को दोपहर बाद शुरू हुई लगातार बारिश में ही कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। विभाग का कहना है कि रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है,साथ ही प्रदेश भर में लगातार बारिश का यह क्रम आने वाले दो से तीन दिनों तक जारी रहेगा।

बारिश चलते अब मौसम में ठंडकता आ गई है और उमस छूमंतर हो गई है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है और ठंडकता बढ़ी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अब अच्छी बारिश के आसार है। शनिवार से बारिश शुरू होते ही अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की चिंताएं भी दूर होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब होने वाली बारिश जून में हुई काम बारिश की कमी दूर कर देगी और यह कृषि के लिए भी राहत भरा रहेगा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका गंगानगर,हिसार के साथ ही दक्षिण पूर्व की ओर और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार है। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिरेगी।

  • Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…