बारिश में पिंक आई के मामले बढ़े ;मेकाहारा अस्पताल में सात दिनों में 300 केस

रायपुर, राजधानी के कई इलाकों में आंखों की पिंक आई (कंजंक्टिवाइटिस) बीमारी तेजी से फैल रही है। मेकाहारा के नेत्र रोग विभाग में पिछले सात दिनों में करीब 300 केस आए हैं। वहीं जिला अस्पताल में हर दिन औसत 20 मरीज पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र वे निजी अस्पतालों के नेत्र रोग विभाग में भी 30 से 40 प्रतिशत तक मरीज इसी के हैं। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर समेत सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

संचालक राज्य महामारी नियंत्रक व नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर सुभाष मिश्रा ने बताया कि पिंक आई बीमारी मौसम परिवर्तन की वजह से बारिश के मौसम में सामने आती है। लेकिन इस बार काफी अधिक मामले सामने आ रहे हैं। खतरा इसलिए बढ़ जाता है कि यह कोरोना से भी अधिक तेजी से फैलता है। वहीं समस्या गंभीर होने पर कार्नियल अल्सर भी हो सकता है, जिससे आंखों की रोशनी चली जाती है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को जागरूक रहने की अपील की है।

क्या है पिंक आई बीमारी

चिकित्सक ने बताया कि यह एक तरह का वायरल इंफेक्शन है, जो तेजी से फैलता है। यह समस्या मौसम परिवर्तन व नमी की वजह से आती है। इससे पीड़ित मरीज का आंख लाल होना, दर्द, खुजली, सूजन जैसी शिकायतें आती है। संक्रमण बढ़ा तो कार्निया को नुकसान पहुंचाता है। सामान्यत: तीन से चार दिनों में यह ठीक हो जाता है। लेकिन इस बार इसे ठीक होने में पांच से सात दिनों का समय लग रहा है।

बचाव के लिए करें उपाय

चिकित्सकों ने बताया कि लक्षण नजर आए तो घर में अपने उपयोगी सामान अलग कर लें। आंखों में ना रगड़ें। चूंकि यह तेजी से फैलता है इसलिए शारीरिक दूरी बनाएं रखें। साबून से हाथ धाेएं। समस्या पर चिकित्सकीय उपचार जरूर लें। इस बीमारी को लेकर सभी शासकीय अस्पतालों में निशुल्क इलाज व दवा की पर्याप्त उपलब्धता है। आंबेडकर अस्पताल के रेटिना सर्जन डा. संतोष सिंह पटेल ने कहा, पिंक आई वायरल इंफेक्शन है। यह तेजी से फैलता है, जो गंभीर होने पर आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। आंबेडकर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में हर दिन 40 से अधिक केस आ रहे हैं। इसके लिए जरूरी सावधानी बरतें।

  • Related Posts

    AIIMS; एम्स रायपुर में पीजी छात्रों के लिए शोध कार्यशाला, भविष्य के वैज्ञानिकों को किया सशक्त

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने 10-11 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय स्नातकोत्तर अनुसंधान अभिविन्यास कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस पहल का…

    SC गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति,सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने भारत में पहली बार पैसिव यूथेनेशिया को मंजूरी दी है। यह फैसला पिछले 13 साल कोमा में रह रहे एक शख्स के लिए आया है। गाजियाबाद…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां