एक्सपायरी दवाईयों का भंडारण करने पर कृषि केन्द्रों को किया सील

0 जिले में कृषि विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर की कार्यवाही

रायपुर, कृषि विभाग की जिला स्तरीय गठित दल द्वारा विभिन्न कृषि केन्द्रों के संबंध में शिकायतें पाये जाने पर कीटनाशी, बीज एवं उर्वरक विक्रेता कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। दल को राजधानी के बांसटाल में स्थित कृषि नवीन केन्द्र में औचक निरीक्षण के दौरान अवसान तिथि दवाईयों का भंडारण करना पाया गया। जांच के दौरान अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र में बिना पी.सी. समावेश के कीटनाशक दवाईयों का भंडारण व विक्रय एवं अन्य कंपनी के बीज विक्रय करने, मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं करना पाया गया। इन सब कारणों से कृषि नवीन केन्द्र के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दुकान को सील किया गया। 

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य कृषि केन्द्र शिव शक्ति बीज भंडार रायपुर, न्यू राजू कृषि केन्द्र बांसटाल रोड़ रायपुर, बागवानी कृषि केन्द्र रायपुर एवं विकासखंड स्तर पर चन्द्राकर कृषि केन्द्र हसदा तहसील नवापारा, देवेन्द्र कृषि केन्द्र जैन कृषि केन्द्र व महामाया कृषि केन्द्र पी-जामगांव विकासखंड – अभनपुर का निरीक्षण दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। चन्द्राकर कृषि केन्द्र हसदा तहसील नवापारा पर ऐक्सपायरी तिथि वाले कीटनाशक दवाई परिसर में पाये जाने तथा अन्य अनियमितता के कारण कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त बिना पी.ओ.एस. मशीन के उर्वरक विक्रय करने के कारण चन्द्राकर कृषि केन्द्र हसदा को गोडाउन सील किया गया है। साथ ही तीन कृषि केन्द्र विकासखंड-अभनपुर में अनियमितता पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया है।

  • Related Posts

    FERTILIZER; ज्यादा दाम पर खाद बेचने वाली एजेंसी का विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित,कृषि विभाग ने की कार्रवाई

    कांकेर, अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं कांकेर जिले में कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के पखांजूर में अधिक कीमत पर उर्वरक विक्रय किए जाने की शिकायत…

    PADDY;धान बेचने के नियम बदलने से किसानों को राहत, अब सिर्फ एग्री स्टैक से होगी खरीदी, 31 अक्टूबर तक पूरा करें रजिस्ट्रेशन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान बेचने के लिए किसानों को अब…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र