प्रो. (डॉ.) अजय सिंह को एम्स रायपुर के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार; डा नागरकर के बाद खाली था पद

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह को एम्स रायपुर के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया गया है। प्रो. सिंह देश के प्रसिद्ध पीडियाट्रिक ऑर्थोपैडिक सर्जन हैं। इसके साथ ही इमरजेंसी मेडिसिन में भी प्रो. सिंह को विशेषज्ञता प्राप्त है।

इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रधानमंत्री सेवा सुरक्षा योजना सेक्शन के आदेश में प्रो. सिंह को 25 जुलाई से छह माह या स्थायी कार्यपालक निदेशक की नियुक्ति तक कार्यभार प्रदान किया गया है। प्रो. सिंह एक वर्ष से भोपाल एम्स के कार्यपालक निदेशक हैं। इससे पूर्व वह नोएडा स्थित पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हैल्थ के निदेशक और केजीएमयू लखनऊ में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहे हैं। एम्स रायपुर के निदेशक डा नितिन एम नागरकर का कार्यकाल पूरा हो गया था जिस कारण उन्हे 13 जुलाई को भारमुक्त कर दिया गया था। तब से यह पद खाली था।

  • Related Posts

    HEALTH; सबसे कम उम्र के मरीज के फेफड़े की लोबेक्टमी सर्जरी, एस्परज़िलोमा फंगस का संक्रमण, 20 दिन में 9 सर्जरी

    0 मेडिकल कॉलेज के हार्ट-चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग का एक और कीर्तिमान,फेफड़ों की सर्जरी में मेकाहारा आगे रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति…

    PORTAL; आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता की जानकारी के लिए महत्वपूर्ण पहल है ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’

    *पोर्टल पर दर्ज होगी गुणवत्ता संबंधी शिकायत अथवा भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापन की जानकारी रायपुर, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित “आयुष सुरक्षा पोर्टल” आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र