‘मेरी माटी मेरा देश’ में सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित किया गया

0 कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली भी दी गई

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज कृषि महाविद्यालय रायपुर के संगोष्ठी कक्ष में ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम के अंतर्गत कारगिल युद्ध के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर वीरों का वंदन किया गया। इस कार्यक्रम में आठ सेवानिवृत सैनिको, सूबेदार और कोमोडर उपस्थित हुए जिनका अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. राजकुमार वर्मा, राज्य एन.एस.एस. अधिकारी एवं पदेन उप सचिव डाॅ नीता वाजपेई, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, डाॅ. जी.के. दास की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं मंे सामाजिक सेवा के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम और समर्पण, सेवा भावना जागृत करना है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वृक्षा रोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में डाॅ. पी.के. सांगोडे, कार्यक्रम समन्वयक द्वारा स्वागत भाषण दिया गया और पंच प्रण की शपथ भी उपस्थित जन समुदाय को दिलाई गई। इसके पश्चात सभी फौजियांे द्वारा प्रेरणादायक उद्बोधन दिए गए।  इस वृहद आयोजन मंे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. गजपाल तथा उनके 30 कार्यक्रम अधिकारी एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के समस्त कार्यक्रम अधिकारी तथा बड़ी संख्या मे स्वयंसेवक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अन्त मे डाॅ. सुबुही निषाद, कार्यक्रम अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक एवं राज्य के समन्वयक एवं कार्यक्रम अधिकारी भी शामिल हुए।

  • Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात