मंगलवार से AAP करेगी विधायकों के आवास का घेराव; रायपुर पश्चिम विधानसभा से होगी शुरुआत

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी 90 विधायकों के आवासों का घेराव करेगी। जिसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के नेता कंबल ओढ़ कर घी पीने में लगे हुए हैं, उन्हें आम आदमी की समस्या दिखती नहीं है। राजधानी में जलभराव की समस्या का नतीजा यह हुआ कि 300 घरों के लोगों को NDRF की मदद से बोट से रेस्क्यू करना पड़ा।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कांग्रेस सरकार से मांग की है कि जल भराव वाले क्षेत्रों में प्रभावित लोगों का राहत और बचाव काम तेजी से होना चाहिए। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर की समस्याओं को लेकर न ही कांग्रेस और न ही भाजपा के नेताओं को चिंता है। उन्होंने इस मसले पर ध्यान नहीं दिया। जबकि आम आदमी पार्टी ने पहले ही सभी जिलों में ज्ञापन देकर समस्या को सामने रखा था।

सूरज उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश के 90 विधायकों के आवासों का घेराव आम आदमी पार्टी करेगी। जिसकी शुरुआत मंगलवार से होगी। जिसमें सबसे पहले रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के आवास के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। आज राजधानी के सेजबाहर इलाके में स्थिति यह है कि यहां 300 घरों को खाली करवाया गया है। शहर के कई और इलाके भी पानी में पूरी तरह डूबे हुए हैं। आप नेता उत्तम जायसवाल ने कहा कि नालों की साफ-सफाई के सरकारी दावे पूरी तरह खोखले हैं। आम लोगों के बीच बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर