विधायकों की खराब परफॉर्मेंस पर CM बघेल बोले-विधायक-मंत्री अपने दम पर जीतेंगे चुनाव

रायपुर, छत्तीसगढ़ में चुनाव करीब आते ही विधायकों की परफॉर्मेंस और सर्वे रिपोर्ट को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा चल रही है। कांग्रेस के कई विधायकों का प्रदर्शन खराब बताया गया है। जिसे सीएम भूपेश बघेल ने सिरे से खारिज किया है। विधायकों की परफॉर्मेंस को लेकर मीडिया के सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे ज्यादातर विधायक और मंत्रियों का परफॉर्मेंस अच्छा है और तभी तो सरकार रिपीट होगी, अगर परफॉर्मेंस खराब है तो सरकार कैसे बनेगी।

सीएम ने जोर देकर कहा कि अधिकांश विधायकों की स्थिति ठीक है। 71 विधायकों में से दो चार की स्थिति खराब हो सकती है, सबकी नहीं। बहुत सारे मंत्री और विधायक हैं जो अपने दम पर चुनाव जीतने वाले हैं। टीएस सिंहदेव, उमेश पटेल, रविन्द्र चौबे और भी बहुत सारे लोग हैं। उन्होंने कहा कि कवासी लखमा अपने दम पर विपरीत परिस्थितियों में चुनाव जीतकर आए हैं। स्थिति ये है कि हमारे विधायकों का परफॉर्मेंस अच्छा है और अब भाजपा समझ गई है कि राज्य सरकार की कितनी भी आलोचना कर ले वह उल्टा ही पड़ेगा इसलिए विधायकों को टारगेट किया जा रहा है।

विपक्ष के सांसदों के मणिपुर जाने को लेकर कहा
मणिपुर गए विपक्ष के नेताओं को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सांसद फूलो देवी नेताम ने बताया कि स्थिति भयावह है। भूपेश बघेल ने कहा कि इस मसले पर अभी उन्होंने किसी से बात नहीं की है। I.N.D.I.A के दौरे को बीजेपी की ओर से दिखावा बताए जाने पर कहा कि अगर ये दिखावा है तो बीजेपी कमेटी बनाती क्यों है। भाजपा कमेटी बनाकर छत्तीसगढ़ में जाए वह ठीक है और अगर विपक्ष I.N.D.I.A टीम बना कर चले गए तो वह दिखावा है।अब भी 90 दिन हो गया है मणिपुर जल रहा है उसको रोकने के लिए डबल इंजन सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही और वह बहाने ढूंढ रही है। मतलब यह है आप सुधार नहीं सकते तो दूसरों पर दोष मत दो, अगर चीन का भी मामला है तो रोकने का काम आप ही का है। इसमें केंद्र सरकार की नाकामी से चीन अगर इस तरह से हरकतें करवा रहा है तो भारत सरकार की असफलता है।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर