विश्व आदिवासी दिवस में जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथि तय,बस्तर-सरगुजा में सीएम, रायपुर में डा डहरिया अतिथि होंगे

रायपुर, राज्य सरकार 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि नामांकित किए गए हैं। मुख्य अतिथियों में मुख्यमंत्री, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, मंत्रीगण, संसदीय सचिवों, विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं। नामांकित नामों के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा और बस्तर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा जिले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बिलासपुर जिले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास रविन्द्र चौबे, कबीरधाम (कवर्धा) में वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। रायपुर में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, सुकमा में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, कोरबा में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, कोण्डागांव में आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम, रायगढ़ जिले में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुंगेली जिले में ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, बलरामपुर-रामानुजगंज में संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज, महासमुन्द में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, बेमेतरा जिले में संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, कांकेर जिले में संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी,  कोरिया जिले मंे संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी जिले में संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय, राजनांदगांव जिले में विधायक दलेश्वर साहू विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसी प्रकार गरियाबंद जिले में विधायक अमितेष शुक्ल, सक्ती जिले में विधायक रामकुमार यादव, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विधायक के.के. धु्रव, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले में विधायक गुलाब कमरो विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जशपुर जिले में विधायक विनय कुमार भगत, धमतरी जिले में विधायक डॉ. श्रीमती लक्ष्मी धु्रव, दंतेवाड़ा जिले में विधायक देवती कर्मा, नारायणपुर जिले में विधायक चंदन कश्यप, सूरजपुर जिले में विधायक प्रेमसाय सिंह टेकाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विधायक यशोदा वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और बीजापुर जिले में विधायक विक्रम मण्डावी विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTRICITY; रायपुर सहित छह जिलों की बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत

    – रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा तथा भाटापारा-बलौदाबाजार के लोगों को होगा फायदा रायपुर, रायपुर सहित छह जिलों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़…

    CLOSEDदीपवली पर दो दिन बंद रहेगा राजधानी का जंगल सफारी

    रायपुर, दीपावली के त्योहार के दौरान रायपुर के जंगल सफारी और जू घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। त्योहार को देखते हुए जंगल सफारी एवं…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश