केंद्र खरीदेगी 86.5 लाख मीट्रिक टन चावल; किसानों से बीजेपी भरवाएगी धन्यवाद पत्र, बृजमोहन बोले- कांग्रेस करती है गुमराह

रायपुर, केंद्र के छत्तीसगढ़ से चावल खरीदने के फैसले को बीजेपी चुनावी लिहाज से भुनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक अभियान चलाएगी। जिसमें किसान मोर्चा अलग-अलग जिलों में किसानों तक पहुंचेगा और किसानों को केंद्र सरकार के फैसले की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों से धन्यवाद पत्र भरवाए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों के धन्यवाद पत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के किसानों की भलाई को ध्यान में रखकर फैसला किया है। इस फैसले की वजह से छत्तीसगढ़ के किसानों की दिवाली खुशहाल होगी। राज्य सरकार कहती है कि धान खरीदने में पैसा वह देती है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद रायपुर में आयोजित सभा में इसकी जानकारी दे चुके हैं कि केंद्र सरकार धान खरीदी के लिए पैसे देती है।

पूर्व कृषि मंत्री ने कहा- पिछले कुछ सालों में केंद्र सरकार ने 75 हजार करोड़ दिए हैं। प्रदेश ने सिर्फ 20 हजार करोड़ ही दिए हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार हमेशा झूठे बयानों से किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं के दिखाने के दांत और खाने के दांत अलग रहते हैं। कम से कम उनके मुंह से दो शब्द फूटने थे कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद ही दे देते। इसलिए किसान मोर्चा की अगुवाई में पूरे छत्तीसगढ़ में अभियान चलाकर किसानों से धन्यवाद पत्र भरवा जाएंगे जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा।

एक दिन पहले CM ने भी दिया था बयान
गुरुवार को चावल खरीदी मामले में भूपेश बघेल ने कहा जब हम लोग झोली फैला कर गए थे तब हमारा चावल नहीं खरीदा। खबर है कि केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ से 86.5 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदेगी। केन्द्र ने राज्य को कस्टम मिलिंग के लिए सहमति पत्र भेजा है। जिसे लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पहले 23 लाख मीट्रिक टन खरीदे फिर 26 लाख किए और बाद में 33 लाख मीट्रिक टन किया गया। CM ने कहा कि आज पूरी दुनिया में चावल और गेहूं की कमी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय हालात के दबाव के चलते ये फैसला लिया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    पटना,  बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद कन्फर्म किया है। अब नए सीएम के लिए तैयार रहें। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने…

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर