राणा, रुस्‍तम और बाबी के नाम से जाने जाएंगे मैत्रीबाग में जन्‍में व्हाइट टाइगर के ये तीन शावक

दुर्ग, छत्‍तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग के मैत्रीबाग में व्हाइट टाइगर के कुनबे में आए नए मेहमान दो नर एवं एक मादा शावक का नामकरण कर दिया गया है। इन नन्हें शावकों का नाम रुस्तम, राणा और बाबी रखा गया है। एक कार्यक्रम में आम जनता के लिए इन्‍हें खोला गया। नन्हें शावक पहली बार खुले में स्वयं को पाकर आनंद से खूब उछलकूद की और पर्यटकों का मनोरंजन किया। इन शावकों के पिता का नाम सुल्तान है।

बतादें कि मैत्रीबाग में 28 अप्रैल 2023 को व्हाइट टाइगर के दो नर एवं एक मादा शावक का जन्म हुआ था। शावकों की मां रक्षा ने पिछले 3.5 माह से बच्चों का लालन पालन पूरी ममता के साथ किया। मैत्री बाग प्रबंधन की ओर से भी लगातार नन्हें शावकों और मां को पौष्टिक आहार विभिन्न प्रकार के पोषणयुक्त भोजन के साथ दिया गया।

मैत्रीबाग के प्रभारी डा. नवीन जैन ने जानकारी दी कि जू अथारिटी आफ इंडिया के मार्गदर्शन अनुसार ही नन्हें शावकों और मां की देखभाल की गई। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आजादी के 76वीं वर्षगांठ पर नन्हें शावकों का नाम रुस्तम, राणा और बाबी रखा गया है। मैत्रीबाग प्रबंधन को अलग-अलग माध्यम से 200 लोगों ने इन नन्हें शवकों के नाम बतौर सुझाव भेजे थे। इन नामों को मैत्रीबाग प्रबंधन के अफसरों कर्मचारियों के पास लोगों ने सीधे भेजा था। इसके लिए कोई व्हाट्सएप ग्रुप या मेल पर नाम नहीं मांगे गए थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TIGER; दुनिया में पहली बार एक साथ दिखे ‘ब्लैक टाइगर’, कैमरा देखते ही ‘शावकों’ ने दिया ऐसा पोज

    भुवनेश्वर, दुनिया में ‘दुर्लभ ब्लैक टाइगर’ की एक तस्वीर ने सबको रोमांचित कर रखा है। जंगल में बाघिन के साथ घूमते तीन काले बाघ शावकों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल…

    IRAN WAR; ईरान-इजरायल युद्ध के बाद भारत अलर्ट, भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने को कहा

    नईदिल्ली, एजेंसी, पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. अप्रैल में लागू हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने सीधे इजराइल पर मिसाइलों की बौछार…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’