धान की परंपरागत किस्मों के संरक्षण एवं सुधार हेतु कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक सम्मानित

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग में कार्यरत डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. परमेश्वर साहू एवं भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र, मुम्बई के डॉ. बी.के. दास को संयुक्त रूप से पादप आनुवंशिक संसाधनों के कुशल उपयोग हेतु प्रतिष्ठित ‘‘डॉ. एस.के. वसल पुरस्कार – 2023’’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इंडियन सोसायटी ऑफ प्लान्ट जेनेटीक रिसोर्सेज, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं नेशनल ब्यूरो प्लान्ट जेनेटिक रिसोर्सेज, नई दिल्ली के द्वारा प्रदान किया गया है। सम्मान समारोह में डॉ. हिमांशु पाठक, सचिव परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार एवं महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, डॉ. आर.आर. परोदा, पूर्व महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं अध्यक्ष, इंडियन सोसायटी ऑफ प्लान्ट जेनेटीक रिसोर्सेज, नई दिल्ली, डॉ. जी.पी. सिंह, निदेशक, राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, डॉ. आर.सी. अग्रवाल, उप महानिदेशक (शैक्षणिक), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि डॉ. दीपक शर्मा एवं उनकी टीम को यह पुरस्कार धान की परंपरागत देशी किस्मों में विकिरण आधारित उत्परिवर्तन विधि द्वारा सुधार करने, देशी किस्मों के संरक्षण, पंजीकरण, जीराफूल एवं नगरी दुबराज चावल को जी.आई. टैग दिलाने एवं कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एक लाख रूपये नगद, प्रमाण पत्र एवं मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. शर्मा वर्तमान में आनुवंशिक एवं पादप प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं तथा धान अनुंसधान के क्षेत्र में विगत 15 वर्षां से निरंतर कार्य कर रहे हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने डॉ. शर्मा और डॉ. साहू को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FERTILIZER; अनियमितता पर सख्ती, जशपुर के चार कृषि आदान दुकानों के लाइसेंस 21 दिन के लिए निलंबित

    अंबिकापुर, खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। जशपुर कलेक्टर के…

    FARMING; राज्यों की सहमति से जारी होगा कृषि रोडमैप, हर राज्य के लिए अलग कृषि रोडमैप जारी करने उच्चस्तरीय समिति का होगा गठन

    नईदिल्ली, कृषि-जलवायु क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक राज्य के लिए स्वतंत्र कृषि रोडमैप जारी करने के लिए कल केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…