किन्नरों की गुंडागर्दी; घर में घुस कर की लूटमार,पखवाडे भर से राजधानी में चल रही है वसूली, लोग दहशत में

रायपुर , छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रावतपुरा कालोनी के एक घर में घूसकर नकली किन्नरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में टिकरापारा थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त को हुई लूट की शिकायत पर थाना पुलिस ने अब तक FIR नहीं की है, जबकि इस मामले में चार कथित किन्नरों ने एक घर में घुसकर न सिर्फ 12 मिनट तक परिवार को आतंकित किया बल्कि उनसे 20 हजार रुपए लूटकर फरार भी हो गए।

सीसीटीवी आया सामने

नकली किन्नरों के घर में घुसने और निकलने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक किन्नर सड़क पर निगरानी करते हुए दिख रहा है। पीड़ित दंपती ने बताया कि उनके यहां छोटा बच्चा हुआ था, इसी का बहाना लेकर 4 नकली किन्नर उनके घर घुस आए। बच्चा होने पर सोने के कंगन की मांग करने लगे। आक्रमक होकर परिवार पर दबाव डालने लगे। दंपती ने डर कर उन्हें पहले 1 हजार फिर 3 हजार रुपए देने की पेशकश की तो वो अश्लील हरकत करने लगे। इस बीच पति ने जेब से पर्स निकाला और पैसे बढ़ाकर देने की बात कही तो मौका पाते ही किन्नर ने पर्स झपट लिया और महिला से मारपीट कर भाग निकले। मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी का कहना है कि अब तक शिकायत नहीं मिली है जबकि पीड़ित परिवार साफ कह रहा है कि उसने शिकायत की थी और सोचा कि एफआईआर हुई है लेकिन उन्हें बदले में इसकी प्रतिलिपी नहीं दी गई।

पीड़ित साहू परिवार ने बताया कि उनके पड़ोसी के घर में बच्चा हुआ था। जिसकी सूचना मिलने के बाद किन्नर वहां पहुंचे और पैसे की मांग की। इसके बाद वहां से उनको पता चला कि पीड़ित के घर भी बच्चा हुआ है। जिसके बाद वह वहां पहुंचे और पूरी वारदात को अंजाम दिया।

बताया गया है कि राजधानी में पखवाडे भर से किन्नरों की वसूली चल रही है। 10 दिन पहले देवेंद्र नगर इलाके में भी किन्नरों का झुंड पहुंचा था, श्राप देने की धमकी वाले अंदाज में चल रही वसूली से दहशतजदा लोगों को घरों के दरवाजे बंद करने मजबूर होना पडा था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; तरबूज के नीचे छिपा रखी थी 9 बोरियां,1 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिसिया पूछताछ में खुला अंतर्राज्यीय तस्करी का राज

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की…

    CRIME;शादी के 14 वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,पति पर लगा हत्या का आरोप

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम