100 मीटर दौड़ के शहंशाह…………

अगर आपसे पूछा जाए कि आप 100 मीटर की दूरी कितने कदमों औऱ कितने सेकंड में पार कर सकते हो तो आपको 100 मीटर की दूरी तय करके बताना होगा। जिस तरीके से आप चलते है उस हिसाब से 66 कदम चलने पड़ेंगे औऱ लगभग 45 से 50 सेकंड का समय लगेगा।  यही 100 मीटर की दूरी जब ओलंपिक अथवा वर्ल्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप में तय की जाती है तो पुरुषो ने पिछले 127 साल में 12 सेकंड से घटाते घटाते 9.58  सेकंड पर ले आये है।

 बुखापेस्ट(हंगरी) में आज से शुरू हो रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप में इस बात का फैसला होना है कि  यूसेन बोल्ट(जमैका) के 2009 ओलंपिक खेलों में बनाये गए विश्व रिकार्ड 9.58 सेकंड को  कौन धावक तोड़ पाता है। ओलंपिक खेल हो या वर्ल्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप स्पर्धा हो सबसे अधिक रोमांच 100 मीटर सबसे कम दूरी का दौड़ स्पर्धा का होता है। पलक झपकते ही इस बात का फैसला हो जाता है कि दुनियां के सबसे तेज़ धावक कौन है।

 1896 से लेकर 1980 तक केवल ओलंपिक खेल हुआ करते थे इसलिए विश्व के सबसे तेज़ धावक का निर्णय ओलंपिक खेलों में ही हो जाता था। 1983 से  1991 तक पहले 4 साल  औऱ फिर 1991 से 2 साल के अंतराल में होने वाले स्पर्धा में भी सबसे तेज़ का फैसला होने लगा।

 1983 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप  की शुरुआत से लेकर अगले तीन आयोजन तक  पुरुषो के 100 मीटर स्पर्धा के एक ही विजेता रहे अमेरिका के कार्ल लुइस जिन्होंने 10.7,9.93 औऱ 9.86  सेकंड के समय मे जीत दर्ज कर  पहले ऐसे धावक बने जिसने लगातार तीन बार विश्व चैंपियनशिप जीता। कार्ल  लुइस 1984 औऱ 1988 के ओलंपिक विजेता भी  विजेता रहे। कार्ल लुइस के बाद अमेरिका के ही मॉरिस ग्रीन ने 1997,1999 औऱ 2001 में  9.87, 9.86 औऱ9.82  सेकंड का समय लेकर लगातार 3 बार चेम्पियनशिप जीता। मॉरिस ग्रीन ने सबसे कम समय(9.80 सेकंड) का भी रिकार्ड बनाया मॉरिस ग्रीन 2000 ओलंपिक खेलों में भी 100 मीटर दौड़ के विजेता रहे थे।  जमैका के यूसेन बोल्ट(2007,2015) औऱ  जमैका के ही योहान ब्लैक(2011,2013) औऱ जस्टिन गैटलिन(अमेरिका)(2005,2017)  ने क्रमशः दो दो बार विश्व एथलेटिक्स चेम्पियनशिप विजेता रहे है। यूसेन बोल्ट ने 9.58 सेकंड का रिकार्ड बनाया जो पिछले 14 सालों से नही टूटा है।

 कार्ल लुइस के अलावा लिनोफर्ड क्रिस्टी(1993), डोंनोवन वेली(1995), मॉरिस ग्रीन (1997-2001) सहित यूसेन बोल्ट ओलंपिक खेलों में भी विजेता रहे। यूसेन बोल्ट 3 बार2004 ,2008 औऱ 2012 के ओलंपिक विजेता रहे। 127 साल के ओलंपिक खेलों में कोई भी धावक 100 मीटर दौर 3 बार नही जीता है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किम कोलिन सेंट(2003),  टोसजॉन गे(2007), क्रिस्टोफर कोलमेन(2019) सहित फ्रेड कार्ले(2022) अन्य विजेता रहे है। इस बार लॉयल्स पर सभी दांव लगा रहे है कि वे नया कारनामा दिखा सकते है।

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20 WORD CUP; वेस्टइंडीज के सामने टिक भी नहीं पाए जिम्बाब्वे के लड़ाके, 107 रनों से मिली करारी हार

    मुंबई, श्रीलंका की परिस्थिति में ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराने वाले जिम्बाब्वे को भारत में आते ही टी20 विश्व कप में करारी हार मिली है। सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में…

    T20 World Cup; साउथ अफ्रीका ने रोका भारत का विजयी रथ, सुपर 8 के मुकाबले में मिली बड़ी हार, मार्को ने झटके सबसे ज्यादा विकेट…

     अहमदाबाद, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने एक तरफा अंदाज में भारतीय टीम पर विजय हासिल की. दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में टीम इंडिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन