गुरु बालदास धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता;बालदास ने कहा- कांग्रेस ने अजा समुदाय का हर कदम पर अपमान किया

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी और सर्वसमावेशी विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न समाज प्रमुखों, सेवानिवृत्त अधिकारियों के भाजपा प्रवेश का सिलसिला निरंतर जारी है। मंगलवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपने हजारों समर्थकों के साथ सतनामी समाज के धर्मगुरु संत बालदास साहेब, गुरु खुशवन्तदास साहेब, गुरु आसंभदास साहेब, गुरु द्वारिका दास साहेब, गुरु सौरभ दास साहेब, तिल्दा की नपा अध्यक्ष श्रीमती लमीक्षा डहरिया, देवराज जांगड़े जनपद सदस्य, श्रीमती दिनेश्वरी यशवंत टंडन जनपद सदस्य, विनोद साहू जनपद सदस्य ने आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।
  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के कारण आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस करता है। आज समाज के  गुरु बालदास जी ,गुरु खुशवंत साहेब जी और  ने इस बात को महसूस किया है कि समाज के साथ कांग्रेस सरकार अन्याय कर रही है।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सतनामी समाज के धर्मगुरु संत बालदास साहेब ने कहा कि हमने पिछले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने में महती भूमिका निभाई जिसके फलस्वरूप कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली, लेकिन कांग्रेस अपनी जीत हजम नहीं कर पाई और सत्ता के अहंकार में डूब गई। छत्तीसगढ़ गुरु बाबा घासीदास की धरती है, जहाँ किसी भी अहंकार को कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ को गुरु घासीदास की धरती के रूप में संबोधित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गुरु बालदास साहेब ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अजा समुदाय का हर कदम पर अपमान किया है। धर्मस्थलों के विकास और निर्माण के नाम पर एक रुपया खर्च नहीं किया, एक ईंट तक नहीं रखी गई। जो काम स्वीकृत हुए थे, उनका कोई अता-पता तक नहीं है।

इससे पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि संत गुरु बालदास साहू छत्तीसगढ़ में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई वर्षों तक कांग्रेस की सेवा की, लेकिन कांग्रेस में गुरु के नाते जो सम्मान उन्हें मिलना था, वह उन्हें नहीं मिला।

हाल के महीनों में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा और दुर्ग जिले के ग्राम खोला निवासी पंथी नृत्य कला के लिए समर्पित कलाकार पद्मश्री राधेश्याम बारले, रिटायर्ड आईएएस जीएस मिश्रा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर, पूर्व आईएएस आरपी त्यागी समेत आदिवासी समाज प्रमुखों, अजा समाज प्रमुखों समेत हजारों समाजसेवियों, युवाओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, महिला नेत्रियों, गणमान्य जनों ने राजधानी के अलावा प्रदेश के प्राय: सभी जिलों में सामूहिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। महासम्पर्क अभियान के दौरान शुरू हुआ भाजपा प्रवेश का यह सिलसिला लगातार जारी है।

   

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान: कांग्रेस पर बरसे CM साय, कहा- चुनाव हारने पर देते हैं EVM और आयोग को दोष

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आमसभा और रैली का आयोजन किया गया। सुभाष स्टेडियम में…

    ACTION; दिल्ली की महारैली से नदारद कांग्रेस के 215 पदाधिकारी निलंबित, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले दिनों INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित की गई थी. जिसमें कांग्रेस ने अपने देशभर के कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की थी.…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश