छत्तीसगढ़ में कल से एक्टिव होगा मानसून;कई जिलों में बरसेंगे बादल, पड़ेंगी बौछारें

रायपुर, छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद 24 से 25 अगस्त के बीच उत्तरी भाग में बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून के फिर एक्टिव होने के बाद दक्षिण भाग में भी वर्षा होगी। मंगलवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और बाकी जिलों में सुबह से ही धूप निकली रही। बादल छंटने की वजह से तापमान भी बढ़ा है। आज भी मौसम इसी तरह बना रहेगा।

प्रदेश में फिलहाल मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। मंगलवार को केवल जगदलपुर में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। बलरामपुर जिले में 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा। बीते दिनों बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन अब 1 से 2 डिग्री टेंपरेचर बढ़ा है।

मानसून का हाल
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रवात इस समय मध्य मध्यप्रदेश और उसके आसपास स्थित है और ये 3.1 से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं मानसूनी द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, करनाल, मेरठ, लखनऊ, गया, मालदा और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक है।

प्रदेश में आज कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। बल्कि उमस परेशान कर सकती है। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। अधितकम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; 12वें दिन में पहुंचा युद्ध, 140 अमेरिकी सैनिकों को मारने के बाद पूरे कॉन्फिडेंस में ईरान, हॉर्मुज घेरकर बैठा

     तेहरान, ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया. रात भर पूरे पश्चिम एशिया में हवाई हमले के सायरन, मिसाइल लॉन्च और नए हमलों की…

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां