प्रदेश को टीएस की जरूरत; जिताने की जिम्मेदारी आप लें-भूपेश

अंबिकापुर । अंबिकापुर के नारायणी परिसर में आयोजित कांग्रेस के संभाग स्तरीय संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओें से कहा कि चुनाव समीप है, आप सभी तैयारी में जुट जाएं। कांग्रेस के सिद्धांत व हमारी सरकार की उपलब्धियों को लेकर मतदाताओं के पास जाएं। उन्होंने सरगुजा के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने नेता टीएस सिंहदेव को सिर्फ यहां तक ही सीमित न रखें।

उनकी जरूरत पूरे प्रदेश को है। आप मतदाता ही उन्हें जीत दिलाने का संकल्प लेंं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज स्थिति यह है कि हमारी उपलब्धि का श्रेय भाजपा लेने का प्रयास कर रही है। दरिमा एयरपोर्ट निर्माण को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह यह बयान दे रही हैं कि केंद्र की पहल से इसे तैयार किया गया है। हमारी सरकार ने दरिमा एयरपोर्ट के लिए 48 करोड़ की राशि दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबिकापुर से विधानसभा चुनाव में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को नामांकन के बाद बाकी जिम्मेदारी से कार्यकर्ता मुक्त कर दें ताकि वे पूरे प्रदेश भर में पार्टी की जीत के लिए मतदाताओं से संपर्क कर सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। पार्टी की रीति-नीति व पांच साल के दौरान सरकार की उपलब्ध्ाि के साथ आप सभी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट जाएं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए अपने संबोधन में कहा कि 15 साल के संघर्ष के बाद हमारी सरकार बनी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    STRIKE; JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

    रांची, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार