दुर्ग से जम्‍मू जाने वाले यात्रियों के लिए राहत; रेलवे ने लिया ये बड़ा फैसला

रायपुर, यात्रियों की सुविधाओं और लगातार मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग के मध्य चल रही ट्रेन नंबर 12549/ 12550 दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन अब उधमपुर तक करने की घोषणा की है। इस फैसले से जम्मूतवी और उधमपुर के मध्य आने-जाने के लिए यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को दुर्ग से प्रत्येक मंगलवार को चलाने वाली ट्रेन नंबर 12549 दुर्ग-जम्मूतवी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब उधमपुर तक चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को उधमपुर 7.25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह विपरीत दिशा में भी यह ट्रेन 31 अगस्त को जम्मूतवी के स्थान पर उधमपुर से प्रत्येक गुरुवार को ट्रेन नंबर 12550 उधमपुर-दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के साथ दौड़ेगी। उधमपुर से ट्रेन 3.15 बजे रवाना होगी। बाकी समय सारिणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

यात्रियों की मांग और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलाने वाली दो ट्रेनों के अस्थायी प्रायोगिक ठहराव की सुविधा रेलवे प्रशासन ने दी है। ट्रेन नंबर 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस का अकलतरा रेलवे स्टेशन और ट्रेन नंबर 11039/11040 कोल्हापुर-गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस को मसूर रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा दी है। यह अस्थायी प्रायोगिक ठहराव की सुविधा छह महीने तक जारी रहेगी।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 27 अगस्त को टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस अकलतरा रेलवे स्टेशन में 5.48 बजे पहुंचेगी और 5.50 बजे रवाना होगी। इसी तरह हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस अकलतरा रेलवे स्टेशन में 7.12 बजे पहुंचेगी और 7.14 बजे रवाना होगी। 27 अगस्त को कोल्हापुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 11039 कोल्हापुर-गोंदिया एक्सप्रेस मसूर रेलवे स्टेशन में 5.44 बजे पहुंचेगी और 5.45 बजे रवाना होगी, जबकि शालीमार से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 11040 गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस मसूर रेलवे स्टेशन में 8.14 बजे पहुंचकर और 8.15 बजे रवाना होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BULLION; सुबह-सुबह सोने और चांदी में आई जोरदार गिरावट, ₹1286 सस्‍ता हो गया सोना

    नई दिल्‍ली. सोने और चांदी के वायदा भाव में आज, 3 नवंबर को जोरदार गिरावट आई है. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोना आज 1286 रुपये गिरकर 138900 रुपये प्रति…

    JIO;जियो लेकर आया चार सस्ते रिचार्ज प्लान,बिना डेटा के 147 रुपये से होंगे शुरू, रोज के लिए कौन सा सबसे अच्छा?

    नईदिल्ली, अगर आप फोन पर इंटरनेट कम चलाते हैं और ज्यादातर कॉल या SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो रिलायंस जियो ने आपके लिए चार सस्ते विकल्प रखे हैं।…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश