झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग;महिला समेत चार गिरफ्तार

 रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके के संतोषीनगर में झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाले महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक मुर्राभट्ठी, गुढ़ियारी निवासी दुर्गेश साहू स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी एग्रो दुकान में मजदूरी का कार्य करता है। 25 अगस्त की रात नौ बजे वह संतोषीनगर गया था। वहां से रात 11 बजे बाइक से वापस गुढ़ियारी जा रहा था। इसी दौरान पूर्व परिचित अभिषेक दास अपने साथी अभिषेक दानी व एक अन्य नाबालिग के साथ मिला। सभी ने मिलकर दुर्गेश का वीडियो बनाया। मना करने पर गांजा के झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए पांच हजार रुपये की मांग की। पैसा देने से इंकार करने पर बाइक लूटने की कोशिश की। डरकर दुर्गेश ने अपने दोस्त से पांच हजार रुपये फोन-पे में मांगकर अभिषेक दानी के फोन-पे नंबर पर भेजा। इसके बावजूद आरोपियों ने दुर्गेश को रात भर अपने पास बैठाकर रखा और मारपीट कर बीस हजार रुपये की मांग की। इस दौरान वहां पर आरोपियों ने प्रतिभा पटेल को बुलाकर उसके साथ झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देने लगे।

शिकायत पर पुलिस ने मामले में 342, 506, 384, 34 का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने श्यामनगर, क्रिसचियन कालोनी, तेलीबांधा निवासी अभिषेक दास (23) हाल प्रिंस कालोनी टिकरापारा, रेवड़ी कारखाना के सामने तेलीाबांधा निवासी अभिषेक दानी (23), मूलत: गोविंदपुरम, सिविल लाइन, प्रयागराज, उत्तरप्रदेश हाल-कुकरोजा फार्म हाउस अमलीडीह निवासी प्रतिभा पटेल (20) और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; बस पलटने से बालक समेत 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे…

    ACCIDENT; ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

    रायपुर, रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे (NH-130) पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में…

    You Missed

    PAY COMMISSION; आठवें केंद्रीय वेतन आयोग, ऑनलाइन सुझाव 30 अप्रैल तक

    PAY COMMISSION; आठवें केंद्रीय वेतन आयोग, ऑनलाइन सुझाव 30 अप्रैल तक

    CHARDHAM YATRA; चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरु, ऑनलाइन पंजीकरण का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

    CHARDHAM YATRA; चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरु,  ऑनलाइन पंजीकरण का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

    GOVERNOR;तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि… 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG

    GOVERNOR;तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि… 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG

    MBA; आईआईएम रायपुर में ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ के साथ एमबीए के लिए आवेदन शुरू, छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

    MBA; आईआईएम रायपुर में ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ के साथ एमबीए के लिए आवेदन शुरू, छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

    RAILWAY; चौथी लाइन पर चल रहे कार्य का असर…छत्तीसगढ़ में चलने वाली यह दस पैसेंजर ट्रेनें रद्द

    RAILWAY; चौथी लाइन पर चल रहे कार्य का असर…छत्तीसगढ़ में चलने वाली यह दस पैसेंजर ट्रेनें रद्द

    HEALTH; तीन BMO को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में कसावट लाने कलेक्टर सख्त, हर माह समीक्षा होगी

    HEALTH; तीन BMO को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में कसावट लाने कलेक्टर सख्त, हर माह समीक्षा होगी