कटरीना की बहन के साथ स्पॉट हुए सनी कौशल; फैंस बोले- डेटिंग कर रहे?

नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने 2021 में खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) से शादी की थी। शादी के बाद कटरीना का अपने देवर सनी कौशल (Sunny Kaushal) के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर भाभी-देवर के गोल्स देते हुए नजर आते हैं। भाभी ही नहीं ,सनी कौशल का कटरीना की बहन इसाबेल कैफ (Isabelle Kaif) के साथ भी अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है। कई बार सनी को इसाबेल के साथ स्पॉट किया गया। बीते दिनों पहली बार दोनों साथ नजर आए थे। अब एक बार फिर उन्हें एक साथ कैमरे में कैद कर लिया गया।

दरअसल, संडे की रात को विक्की कौशल के भाई सनी कौशल अपनी भाभी कटरीना की बहन  इसाबेल कैफ के साथ मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किए गए। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। इस दौरान इसाबेल ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट के साथ डेनिम टॉप में नजर आईं। कम मेकअप और खुले बाल में इसाबेल बहुत ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं, सनी कौशल ब्लू डेनिम जींस के साथ स्काई ब्लू शर्ट में नजर आए।

जैसे ही सनी कौशल और इसाबेल फिर से साथ दिखे और उनका वीडियो वायरल हो गया, तब से फैंस उनके डेटिंग के कयास लगाने लगे। एक यूजर ने कमेंट किया, “क्या वे डेटिंग कर रहे हैं?” एक और ने कहा, “क्या चल रहा है कैफ और कुशल का।”

एक फैन ने कमेंट किया, “क्या वे सच्ची में डेटिंग कर रहे हैं?” एक ने पूछा, “इन दोनों का क्या चल रहा है?” इसी तरह फैंस वीडियो देखने के बाद ये जानने के लिए बेताब हैं कि क्या वे डेटिंग कर रहे हैं या नहीं।

सनी कौशल का अफेयर

सनी कौशल का नाम पिछले काफी समय से एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ जोड़ा जा रहा है। शरवरी और सनी ने भले ही अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन उनका साथ में कई बार स्पॉट होना उनके डेटिंग की खबरों को बढ़ावा देने का काम करता है। पिछले काफी समय से दोनों साथ में स्पॉट नहीं हुए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    पचपन साल पहले ऋषिकेश मुखर्जी ने एक ऐसी फिल्म बनाई थी जो जीवन दर्शन के हिसाब से लोगों को हौसला देने का काम कर गई। इस दुनियां में  बहुत से…

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां