राहुल गांधी रायपुर में 2 को युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे; छत्तीसगढ़ में है 48 लाख युवा वोटर

रायपुर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे देखते हुए सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की नजर यूथ वोट बैंक पर हैं। माना जाता है कि युवा मतदाता प्रदेश में किसी भी पार्टी की जीत-हार का गणित बदल सकते हैं।

प्रदेश में करीब 48 लाख ऐसे यूथ वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 18 से 29 साल के बीच है। इनमें फर्स्ट टाइम वोट करने वाले यूथ की संख्या लगभग 4 लाख 43 हजार है। इसलिए दोनों ही पार्टियां यूथ पर फोकस कर रही हैं। युवाओं का दिल जीतने की पूरी कोशिश की जा रही हैं। रायपुर में होने वाली राहुल गांधी की सभा भी इसी रणनीति का हिस्सा है।

युवाओं पर फोकस करने की वजह

  • प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या – 1.97 करोड़
  • फर्स्ट टाइम वोटर्स – 4 लाख 43 हजार
  • 18 से 29 साल के बीच वोटर्स – लगभग 48 लाख

राहुल की सभा और यूथ वोटर्स
कांग्रेस पूरी चुनावी रणनीति के तहत राष्ट्रीय नेताओं की सभा छत्तीसगढ़ में आयोजित कर रही है और राहुल गांधी को लेकर युवाओं में क्रेज बरकरार है इसलिए राहुल सीधे युवाओं से बातचीत करेंगे। इससे पहले लेह में भी राहुल गांधी ने युवाओं से बात की थी और अब बारी छत्तीसगढ़ की है।

युवाओं को लेकर कांग्रेस के दावे

  • घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ते के वादे को पूरा किया 1 लाख 22 हजार 625 युवाओं के खाते में पिछले पिछले 4 महीनों में लगभग 112 करोड़ रुपए से ज्यादा बेरोजगारी भत्ता जारी किया है।
  • प्रदेश भर में 13269 राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया। क्लब को सालाना 1 लाख रू. तक अनुदान दिया जा रहा है।
  • चुनावी साल में सरकार ने पीएससी, शिक्षक, फॉरेस्ट गार्ड, पुलिस जैसे कई विभागों में बंपर भर्तियां निकाली है।
  • शैक्षणिक स्तर पर हुनर की जानकारी लेकर प्रशिक्षण दिला रही सरकार
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; पंजाब में AAP के 2 विधायकों का इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका, एक दिन पहले ही आई थी लिस्ट

    नईदिल्ली, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में पटियाला जिले…

    POLITICS; 30 महीने बाद जागे रायपुर ग्रामीण विधायक, लेकिन जमीनी हकीकत से फिर भागे!

    रायपुर, चुनाव नजदीक आते ही रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू को 30 महीने बाद पहली बार बिरगांव निगम के कामों की समीक्षा की याद आई। लेकिन जिस निगम के कामों…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश