मुरैना में फैक्ट्री में केमिकल से भरे गड्ढे में गिरने से पांच मजदूरों की मौत

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुरैना के धनेला के पास एक फैक्ट्री में केमिकल से भरे गड्ढे में गिरने से पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मजदूरों के शवों को मुरैना अस्पताल में पीएम के लिए लाया जा रहा है। अभी यह पता नहीं चला है कि आखिर पांचों मजदूर केमिकल से भरे गड्ढे में किस तरह गिर गए। इस घटना में मरने वाले तीन सगे भाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक जडेरुआ औद्यागिक क्षेत्र में चेरी फैक्ट्री धनेला गांव के पास है। फैक्ट्री में आज काम चल रहा था और उसका बायलर भी गर्म हो रहा था। यहां पर टिकटोली गांव निवासी 35 वर्षीय रामौतार पुत्र रामकिशन गुर्जर, 40 वर्षीय रामनरेश पुत्र रामकिशन, 30 वर्षीय वीर सिंह पुत्र रामकिशन, 40 वर्षीय गणेश पुत्र बद्री गुर्जर व 28 वर्षीय गिर्राज पुत्र मुन्नी सिंह मजदूर काम कर रहे थे। अचानक ही पांचों मजदूर फैक्ट्री में केमिकल से भरे गड्ढे में गिर गए। जब तक उन्हें गढ्ढे से निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया गया और पांचों शवों को मुरैना अस्पताल लाया गया है।

मृतकों के शव पीएम हाउस पर पोस्टमार्टम के लिए पहुंच गए हैं और पीएम हाउस पर कलेक्टर अंकित अस्थाना और एसपी शैलेंद्र चौहान भी पहुंच गए हैं। मरने वालों में तीन न केवल सगे भाई है, बल्कि टिकटोली गांव के हैं। घटना की खबर जैसे टिकटोली पहुंची वैसे गांव में मातम पसर गया। लोग घटना की सुनकर मृतकों के घर पहुंचे और स्वजन अस्पताल पहुंचे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    बिलासपुर,  बिलासपुर जिले में होली के दिन पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने…

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    रायगढ़, जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसकोल में हुई हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के बाद एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य