छत्तीसगढ़ में आम लोगों को अगस्त के बिजली बिल से ही राहत; 12 से 24 पैसे यूनिट घटाए

रायपुर, छत्तीसगढ़ के आम लोगों को सितंबर में आने वाला अगस्त का बिजली बिल कुछ कम का मिलेगा, क्योंकि यहां बिजली थोड़ी सस्ती कर दी गई है। दरअसल प्रदेश में बिजली बनाने की लागत प्रति यूनिट 16 पैसे कम हो गई है। इस वजह से घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली का रेट भी 10 से 12 पैसे प्रति यूनिट घटा दिया गया है। जिन घरों में बिजली की खपत आम लोगों से अधिक है, उन्हें हर यूनिट में 24 पैसे तक का फायदा हो सकता है।

छत्तीसगढ़ डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अनुसार जून में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार 14.23 प्रतिशत की दर से लिया गया था। जो जुलाई महीने में 11.43 प्रतिशत हो गया। इस कारण छत्तीसगढ़ में बिजली 5.41 प्रतिशत सस्ती हो गई। एनटीपीसी की बिजली में 7.87 फीसदी और अंतरराज्यीय स्रोतों से प्राप्त बिजली की दरों में 2.67 फीसदी की कमी हुई है। इसलिए अब ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार 53 पैसे से घटाकर 43 पैसे यूनिट कर दिया गया है।

इस वजह से 100 से 200 यूनिट खपत पर 10 पैसे यूनिट, 300 यूनिट पर 12 पैसे, 400 यूनिट पर 13 पैसे यूनिट की कमी की गई है। 500 से एक हजार यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं के बिल में 18 से 24 पैसे प्रति यूनिट की कमी संभावित है। इससे पहले भी बिजली के रेट में अलग-अलग कारणों से मामूली बदलाव होता रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT;मंत्री केदार कश्यप बोले- सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार

    0 सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर रायपुर, सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के…

    WATER; महानदी जल विवाद निर्णायक मोड़ पर, ट्रिब्यूनल ने छत्तीसगढ़-ओडिशा को दिया 11 जुलाई तक का अल्टीमेटम

    रायपुर, महानदी के जल बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच वर्षों से चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल ने दोनों राज्यों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’