मवेशी रखने के विवाद में चरवाहे को पीट-पीट कर मार डाला; इलाज के दौरान मौत

दुर्ग, संभाग के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कान्हाभैरा में बुधवार को छह-सात लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से पीटकर चरवाहे की हत्या कर दी। बताया गया कि सड़क पर मवेशी रखने को लेकर विवाद होता था। आरोपी रंजिश रखते थे। मामले को लेकर पिपरिया थाना प्रभारी टीआई भूषण एक्का ने बताया कि मृतक का नाम गेंदलाल (53) पुत्र अनुज यादव निवासी ग्राम कान्हाभैरा है। वह दोपहर 12.30 बजे गांव के बड़े बगीचा के पास था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुरानी बातों को लेकर विवाद कर मारपीट शुरू कर दी। गेंदलाल को लाठी-डंडे से मारा गया। अधमरा छोड़कर भाग गए।

ग्रामीणों ने घायल गेंदलाल को कवर्धा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस कुछ संहेदी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपित भी उसी गांव के हैं। ऐसे में पुलिस जांच के बाद गुरुवार को मामले का पर्दाफाश कर सकती है।

मवेशी को सड़क में रखने को लेकर था विवाद

बताया जा रहा है कि विवाद का कारण मवेशी को सड़क पर रखे जाने से था। जानकारी अनुसार गेंदलाल यादव गांव में चरवाहे का काम करता है। वह अपने मवेशी को सड़क किनारे रखता था। इसी के कारण कई बार विवाद हो गया है। हालांकि पुलिस भी इसी पुरानी रंजिश समेत अन्य बातों को लेकर विवेचना में लगी हुई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; छत्तीसगढ़ की बेटियों को अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, ‘सरगना चाची’ समेत 5 गिरफ्तार, तीन बच्चियां बरामद

    लखनऊ , यूपी के अलीगढ़ में पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. जो बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों को पढ़ाई-लिखाई और आर्थिक मदद…

    CBI; रिश्वत लेते रायपुर से रेलवे अफसर गिरफ्तार… तलाशी में मिले 77 लाख रुपए और सोना, बिचौलिया भी धराया

    रायपुर. सीबीआई ने रायपुर रेल मंडल के पीपी यार्ड में दबिश देकर यहां से सीनियर डीएमई अनमोल उके को गिरफ्तार किया है. सीबीआई को तलाशी के दौरान आरोपी अधिकारी के…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार