प्रत्याशी चयन व घोषणा पत्र पर मंथन के बाद कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे अमित शाह

रायपुर, मिशन 2023 में जुटी छत्तीसगढ़ भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। एक और दो सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर प्रवास पर रहेंगे। शाह एक सितंबर की शाम 6:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम सात बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश के नेताओं की बैठक लेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी पहुंच रहे हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो शाह प्रत्याशियों के चयन को लेकर अंतिम रूप से बैठक करेंगे। वर्तमान में जिन प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है, उनका क्षेत्र में परफार्मेंस को लेकर भी मंथन किया जाएगा। प्रत्याशियों को लेकर स्थानीय पर्यवेक्षकों और दूसरे राज्यों से आए विधायकों के दौरे पर आधारित रिपोर्ट पर भी मंथन किया जाएगा।

इसके अलावा आरोप पत्र समिति और घोषणा पत्र समिति के कामों का भी जायजा लेंगे। दो सितंबर को सुबह 11 बजे राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में वह कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। इसके बाद शाह हेलीकाप्टर से सराईपाली में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी व चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी डा. मनसुख मांडविया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी और विजय शर्मा समेत अन्य नेता शामिल होंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में देरी से पढ़ाई ठप,आंतरिक मूल्यांकन पर संकट, छात्रों का भविष्य अधर में

    डॉ. चरणदास महंत बोले- 1 जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद रिक्त पदों पर नहीं हुई अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

    POLITICS;डॉ. महंत का आरोप- धर्मेंद्र प्रधान को बचाने विजय शर्मा ने जज के शब्दों का झूठा सहारा लिया

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जो…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार