रक्षाबंधन की छुट्टी पर घर आए जवान को नक्‍सलियों ने अपहरण कर गला रेता; नदी किनारे फेंकी लाश

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत डुवालीपारा में नक्‍सलियों ने तोयनार थाना में पदस्थ सहायक आरक्षक बुधराम अवलम की धारदार हथियार से हत्या कर दी।वारदात के बाद शव को गांव में ही फेंक दिया। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार तोयनार में पदस्थ सहायक आरक्षक बुधराम अवलम रक्षाबंधन मनाने छुटटी लेकर घर आया हुआ था। जवान पिछले 24 अगस्‍त से अवकाश पर अपने गृह ग्राम जांगला गया था। बुधवार 30 अगस्‍त को अपने भतीजे को मोटरसाइकिल से छोड़ने गंगालूर डुवालीपारा गया था।

इसकी जानकारी नक्सलियों को मिली। जिसके बाद सादी वेशभूषा में कुछ नक्सली गांव पहुंचे और उसका अपहरण कर लिया था। उसे जंगल लेकर चले गए। कुछ घंटे अपने साथ रखा और फिर धारदार हथियार से वारकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद गुरुवार की सुबह गांव के नजदीक जवान के शव को फेंक कर भाग निकले।

गांव वालों ने शव देखा तो इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि, बुधराम सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ था। इलाके में सर्चिंग की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; स्वादिष्ट खाना नहीं बना तो IPL क्रिकेटर पर कुक को पीटने का आरोप, शंशाक सिंह और उनके पिता के खिलाफ FIR

    भोपाल,मध्यप्रदेश के तेज तर्रार आइपीएस अधिकारी रह चुके रिटायर्ड स्पेशल डीजीपी शैलेष सिंह और उनके क्रिकेटर बेटे शशांक सिन्ह पर रातीबड़ थाने में मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ…

    FRAUD; दोना-पत्तल मशीन के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में FIR दर्ज, शातिरों ने ऐसे बिछाया जाल

    रायपुर, राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना में दोना-पत्तल बनाने की मशीन उपलब्ध कराने के नाम पर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में FIR दर्ज की…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’