दंतेवाड़ा में 8 नक्सलियों का समर्पण; 6 गिरफ्तार

जगदलपुर, लोन वर्राटूट (घर वापसी अभियान) के तहत बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। जिले में चलाए जा रहे घर वापसी अभियान के तहत जंहा दो इनामी सहित आठ नक्सलीयो ने आज पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने आत्म समर्पण कर मुख्यधारा में लौट गए।समर्पण करने वाले आठ नक्सलियों में मार्जुम मिलिशिया कमांडर मंगड़ू पर एक लाख का इनाम घोषित था,दुसरे इनामी समर्पित महिला नक्सली टेटम पंचायत केएएमएस अध्यक्ष कुमारी लखमें सहित कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ही आठ नक्सली मुख्यधारा में लौटे। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलीयो पर सड़क खोदने नक्सली बंद के दौरान बैनर ,पोस्टर लगाने सहित अन्य नक्सली गतिविधियों में समिल रहते थे आत्म समर्पित नक्सली।

दंतेवाड़ा में आज आठ नक्सलियों के आत्म समर्पण के साथ छै नक्सलीयो की गिरफ्तारी भी अलग अलग थाना क्षेत्र से सीआरपीएफ व डीआरजी जवानो के सर्चिंग के दौरान भी हुई ,जिसमे पांच लाख का इनामी मुन्ना बरसा नक्सलीयो की प्लाटून नंबर 13 का (पी पी सीएम) था जिस पर पांच लाख का इनाम घोषित था।

साथ ही एक महिला नक्सली मंगली पुनेम की भी गिरफ्तारी की गई ,मंगली गंगालूर माटवाडा (एलओएस)सदस्य के रूप में नक्सली संगठन में कार्य करती थी,महिला गिरफ्तार नक्सली ने बताया ट्रेन डिरेल करने सहित अन्य बड़ी नक्सली वारदातों में रही। मौके से इन दोनों इनामी नक्सलियों के कब्जे से तीन नग डेटोनेटर,दो नग जिलेटिन रॉड, कार्डटेक्स वायर व 54650 नगद भी इन दोनों नक्सलियों के पास से बरामद किया गया है। अरनपुर थाना क्षेत्र से सर्चिंग के दौरान गिरफ्तार हुए चार नक्सली जिसमे रवा ,मूका ,हिड़मा,माड़वी भीमा उक्त नक्सलीयो के खिलाफ पूर्व से थाना अरनपुर में 147,148,149,307 भादवि 25,27आर्म्स एक्ट13(1)38(2)39(2)अपराधों के धारा में समिल नक्सलीयो को गिरफ्तार कर न्यालय में पेश किया गया है जंहा से गिरफ्तार सभी छै नक्सलीयो को जेल भेज दिया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEGLIGENCE;10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, करेंसी टावर में लापरवाही उजागर

    रायपुर, राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं।…

    NAXALITE; सरकार का बड़ा फैसला, CPI-माओवादी और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर एक साल का प्रतिबंध

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल गतिविधियों में मदद करने वाले संगठनों पर एक्शन लेते हुए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर लगे प्रतिबंध को एक…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……