दुर्ग सेक्शन में कुम्हारी और भिलाई के बीच ऑटोमेटिक सिंगनलिंग कार्य; आठ ट्रेने रद्द

रायपुर, रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर–दुर्ग सेक्शन में कुम्हारी और भलाई के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग और अन्य अपग्रेडेशन कार्य दिनांक 08 सितंबर, 2023 को 09.00 बजे से दिनांक 09 सितंबर, 2023 को 09.00 बजे तक अर्थात 24 घंटे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा । 

                        इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है,  जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- 

    रद्द होने वाली गाडियां:-

1. दिनांक 08 सितम्बर,  2023  को रायपुर  से चलने वाली 08267 रायपुर –इतवारी  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी  ।

2. दिनांक 09 सितम्बर,  2023  को इतवारी  से चलने वाली 08268 इतवारी- रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी  ।

3. दिनांक 08 सितम्बर,  2023  को रायपुर  से चलने वाली 08707 रायपुर-   दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी  ।

4. दिनांक 08 सितम्बर,  2023  को दुर्ग  से चलने वाली 08708 दुर्ग- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी  ।

5. दिनांक 08 सितम्बर,  2023  को रायपुर से चलने वाली 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी  ।

6. दिनांक 08 सितम्बर,  2023  को डोंगरगढ़  से चलने वाली 08710 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।  

7. दिनांक 08 सितम्बर,  2023  को रायपुर  से चलने वाली 08717 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी  ।

8. दिनांक 08 सितम्बर,  2023  को दुर्ग  से चलने वाली 08718 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी  ।

*गंतव्य से पहले समाप्त / शुरू होने वाली गाड़ियां*

1. दिनांक 08 सितम्बर,  2023  को अंतागढ़ से चलने वाली 08816 अंतागढ़-रायपुर डेमू स्पेशल दुर्ग में समाप्त होगी, यह गाड़ी दुर्ग एवं रायपुर के बीच रद्द रहेगी । 

2. दिनांक 08 सितम्बर,  2023  को रायपुर से चलने वाली 08815 रायपुर-अंतागढ़ डेमू स्पेशल दुर्ग  से प्रारंभ होगी, यह गाड़ी दुर्ग से रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी । 

3. दिनांक 08 सितम्बर,  2023  को अंतागढ़ से चलने वाली 08834 अंतागढ़-रायपुर डेमू स्पेशल दुर्ग में समाप्त होगी यह गाड़ी दुर्ग एवं रायपुर के बीच रद्द रहेगी । 

4. दिनांक 08 सितम्बर,  2023  को रायपुर से चलने वाली 08833 रायपुर-अंतागढ़ डेमू स्पेशल दुर्ग से प्रारंभ होगी, यह गाड़ी रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी । 

5. दिनांक 08 सितम्बर,  2023  को रायपुर से चलने वाली 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ स्पेशल दुर्ग से प्रारंभ होगी, यह गाड़ी रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी ।

हथबंध में आवश्यक सुधार कार्य से आवागमन बंद रहेगा

रायपुर, रायपुर रेल मंडल के हथबंध – तिल्दा स्टेशनो के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक 391 हथबंध ( पश्चिम )गेट किमी. एवं लाईन 780/15- 17  अप लाईन पर रेलवे के आवश्यक सुधार का कार्य दिनांक 07.09.2023 को रात्रि 21:00 ( 09.00 ) बजे से संभावित दो दिन तक बंद रहेगा।  समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां