छत्‍तीसगढ़ में तकनीकी पाठ्यक्रमों की खाली सीटें भरने को रजिस्ट्रेशन शुरू

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ के तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दो राउंड की काउंसिलिंग पूरी होने बाद भी इंजीनियरिंग, फार्मेसी, पालीटेक्निक, एमबीए, एमसीए जैसे कोर्स की आधे से ज्यादा सीटें खाली रह गई हैं। नौ सितंबर शनिवार से खाली सीटों में प्रवेश के लिए संस्था स्तर पर काउंसिलिंग शुरू हो गई है। प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों में 10,290 सीटें हैं। दो राउंड की काउंसिलिंग के बाद इसकी 4,270 सीटें यानी 42 फीसदी सीटें भरी हैं, जबकि 4,304 सीटें खाली हैं।

इसी तरह बी. फार्मेसी और डी. फार्मेसी की 8,863 सीटें हैं। इनमें से 4,134 में प्रवेश हुआ है। 4,729 सीटें खाली हैं। इसी तरह पालीटेक्निक की करीब 8,001 सीटें हैं। इसमें से 37 प्रतिशत सीटों में प्रवेश हुआ है। दो राउंड की काउंसिलिंग के बाद एमबीए की 1,710 सीटों में से 698 में एडमिशन हुआ है।

एमसीए की 321 सीटें खाली हैं। इस वर्ष भी कंप्यूटर साइसं की डिमांड ज्यादा: इंजीनियरिंग के प्रवेश में इस वर्ष भी कंप्यूटर साइंस की डिमांड ज्यादा रही। सीएस ब्रांच की लगभग सभी सीटें भर गई हैं। शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में सिविल की भी सीटें भर गई हैं। इलेक्ट्रानिक एंड टेलीकम्युनिकेशन की डिमांड लगातार कम हो रही है। इस वर्ष भी इनकी सीटें ज्यादा खाली हैं।

इस बार मैकेनिकल की 1,077, इलेक्ट्रिकल की 1,034 और इलेक्ट्रानिक एंड टेलीकम्युनिकेशन की 559 सीटें हैं। इसमें भी प्रवेश कम हुए हैं। कालेज चुनने का विकल्प खत्म: संस्था स्तर की काउंसिलिंग में छात्रों को कालेज चुनने का विकल्प नहीं मिलता है, लेकिन कालेज में संचालित ब्रांच चुनने का विकल्प रहता है। छात्रों को मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। संस्था स्तर पर काउंसिलिंग के लिए 11 सितंबर शाम पांच बजे तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PET; प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरु, परीक्षा 7 मई को होगी

    रायपुर, संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छत्तीसगढ़ के सम्बन्धित पालीटेक्निक कालेजों में प्रवेश के लिए प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT) 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है। यह परीक्षा राज्य के…

    BED DLED;प्री.बीएड. एवं प्री. डीएलएड. प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु,परीक्षा 28 जून को होगी 

    रायपुर, विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2026–27 हेतु द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. (दूरवर्ती) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्री. बी.एड. एवं प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….