दलदल सिवनी में होगी अर्बन कॉटेज एंड सर्विस उक्त इण्डस्ट्रीज पार्क की स्थापना;उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित

रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर के सीमाक्षेत्र में “अर्बन कॉटेज एंड सर्विस उक्त इण्डस्ट्रीज पार्क की स्थापना में छोटे लघु कुुटिर उद्योग एवं सेवा उद्योग के  स्थापना और संचालन के कार्य के लिए उद्यमियों एवं संस्थाओं से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायपुर के द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है। युवाओं के स्वरोजगार एवं स्टार्टअप गतिविधियों के लिए इंदिरा स्मृति वन दलदल सिवनी के पास स्थित भूमि मे रोड, नाली, पानी, बिजली एवं अन्य सुविधाओं के साथ नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा औद्योगिक पार्क विकसित किया जा रहा है। जहां पर 450 वर्गमीटर के भूखंड है। इन भूखंडों में छोटे लघु कुटीर उद्योग एवं सेवा उद्योग स्थापना, संचालन” के कार्य हेतु इच्छुक उद्यमियों/संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किया जाता है।

इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, तृतीय तल, उद्योग भवन, रिंग रोड नंबर-1, तेलीबांधा, रायपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदनों के आधार पर भूमि का आबंटन कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति द्वारा ’’प्रथम आओ प्रथम पाओ” सिद्धांत पर किया जायेगा। इसका विस्तृत विवरण, नियम शर्ते नगर निगम की वेबसाईट www.nagarnigamraipur.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि डाउनलोड किये गये आवेदन पत्र के साथ विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन, इकाई का प्रस्तावित ले-आउट, उद्यमी, फर्म, कम्पनी, संस्था का पैन कार्ड एवं राशि 20 हजार रूपये का डिमांड ड्राफ्ट आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर के नाम से देय होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NCSK; स्वीपरों की मौत मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश,राजधानी के अन्य अस्पतालों की जांच शीघ्र करें

    0 राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने ली बैठक, सफाईकर्मियों के आईडी कार्ड बनाने, हेल्थ कैम्प लगाने, पीड़ित के परिजनों को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास देने के…

    CGPEB; आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती हेतु अंतिम चयन परिणाम जारी

    रायपुर, आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के रिक्त 200 पदों की पूर्ति हेतु सीधी भर्ती के माध्यम से छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर (व्यापम) द्वारा 27 जुलाई 2025 को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां