छत्तीसगढ़-ओड़िशा बॉर्डर चेकपास्ट पर जांच ; वाहन से 30.80 लाख रूपये नगद बरामद, दो हिरासत में

महासमुंद, छ्त्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग के दौरान महासमुंद जिले के सिंघोड़ा पुलिस व साइबर सेल की टीम ने अंतरराज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल के पास एक कार से 30.80 लाख रुपये नकद पकड़ा है। पुलिस ने नकदी रकम परिवहन कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस छत्तीसगढ़-ओड़िशा बॉर्डर के रेहटीखोल चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बरगढ़ ओड़िशा की ओर से आ रही मारुति वैगन आर को रोका जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना नाम-पता पंजाब टॉयर के पीछे मौदहापारा रायपुर निवासी शेख कासीम (35) और मकान नंबर 575, वार्ड 37 राधा कृष्ण मंदिर के पास समता कॉलोनी रामसागर पारा आजाद चौक निवासी आलोक कुमार अग्रवाल (42) बताया। पुलिस ने जब उक्त व्यक्तियों से पूछताछ की तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।

थैले की जांच में मिले रुपए के बंडल

पुलिस ने आलोक अग्रवाल के पास रखे थैले की जांच की तो उसमें 500 के 60 बंडल प्रत्येक बंडल में 100-100 के कुल 30 लाख रुपये, 200 के दो बंडल कुल 40 हजार रुपये 100 से दो बंडल 20 हजार रुपये, 500 रुपये के 21 नोट कुल 10500 रुपये, 200 रुपये 21 नोट 4200 नोट और 100 के 53 नोट कुल 5300 रुपये सभी नकदी 30.80 लाख रुपये बरामद किए। उक्त नकदी रकम के संबंध में पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि संबलपुर ओड़िशा से धागा व रंग की बिक्री की राशि रायपुर ले जा रहे हैं। पुलिस को उक्त व्यक्तियों के पास से रकम के संबंध में कोई वैध कागज नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने मामले में सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MURDER; राजधानी में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी के साथ दो नाबालिग बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारा चाकू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद…

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर