प्रदेश वासियों को जल्द मिलेगी लाॅन टेनिस एकेडमी की सुविधा;बचे काम चार दिन में पूरा करने दिए निर्देश

0 अंतर्राष्ट्रीय स्तर की टेनिस एकेडमी से रायपुर को भी मिलेगी नई पहचान
रायपुर, रायपुर सहित पूरे प्रदेश वासियों को जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लाॅन टेनिस एकेडमी की सुविधा मिलने लगेगी। जल्द ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के समीप बन रही इस एकेडमी को प्रदेश वासियों को समर्पित करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय लाॅन टेनिस एकेडमी का काम अंतिम चरण पर है। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने आज इस एकेडमी का निरीक्षण किया और छुटपुट बचे कामों को अगले तीन-चार दिनों में पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने बचे हुए कामों को पूरा करने के लिए मानव संसाधन बढ़ाने और गुणवत्ता से काम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बिजली और मास्क लाइटिंग का काम भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी सहित लोक निर्माण विभाग और खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की टेनिस एकेडमी से रायपुर शहर सहित छत्तीसगढ़ को नई पहचान मिलेगी। चार एकड़ भूमि पर बन रही इस एकेडमी में एक मुख्य सिंथेटिक टेनिस कोर्ट और पाँच प्रेक्टिस कोर्ट बनाये गये है। एक हज़ार दर्शक एक साथ बैठकर टेनिस के खिलाड़ियों के जौहर देख सकेंगे। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर बनी इस एकेडमी से रायपुर में भी लाॅन टेनिस की अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए भी अवसर मिलेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; टीम इंडिया ने रचा इतिहास,भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

    अहमदाबाद, भारत ने वो कर दिखाया, जो दुनिया की किसी टीम ने आज तक नहीं किया था. टीम इंडिया तीसरी बार टी-20 चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी…

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    8 मार्च को वर्तमान विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा ये तय हो चुका है। भारत वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा है। वही…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा