मीडिया प्रमाणन समिति के सदस्य पेड न्यूज की पहचान बारीकी से करें – डॉ. भुरे

रायपुर, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेेट के सभागृह में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की बैठक हुई। यह समिति आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान  प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में राजनीतिक प्रचार प्रसार की निगरानी करेगी। समिति के सदस्य इन तीनों मीडिया पर आदर्श आचार सहिता के प्ररिपेक्ष्य में नजर रखेंगें साथ ही समिति को रिपोर्ट करेंगे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आदर्श आचार सहिता की घोषणा, राजनौतिक दलों के उम्मीदवारों की घोषणा तथा उनके नामांकन के बाद इस समिति का काम महत्वपूर्ण रहता है। इस समय विशेष रुप से ध्यान रखें और गंभीरतापूर्वक अपना कार्य करें। पेड न्यूज की पहचान बारीकी से करें और नियमानुसार इसकी सूचना दे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी निष्पक्षता और ज़िम्मेदारी से सौंपे गए कामों को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मास्टर ट्रेनर सुश्री श्रद्धा अग्रवाल ने कहा कि मीडिया प्रमाणन के लिए तीन स्तर पर समिति बनी हुई है। जिला स्तर पर समिति बनाई गई हैं उसकी सभी सदस्य विज्ञापन और पेड न्यूज पर नजर रखें और यह भी ध्यान रखें की किसी भी मीडिया में आदर्श आचार सहिता का उलंघन ना हो। विज्ञापन, पेड न्यूज के खर्चे को डी.ए.व्ही.पी. के अनुरुप निर्धारण कर व्यय समिति को भेजे ताकि उम्मीदवार के खर्चे में जोड़ा जा सकें। उन्होंने बताया कि इस समिति के लिए मतदान के पूर्व अंतिम 48 घण्टे महत्वपूर्ण होंगे इस समय सर्टिफिकेशन पर विशेष ध्यान दे। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. अबिनास मिश्रा, उपजिला निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर, ए.डी.एम. बी.बी. पचभाई, सयुक्त संचालक जनसंपर्क विभाग जितेन्द्र नागेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    ELEPHANT; नदी में मिले दो हाथियों के शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो हाथियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों हाथियों के शव कुरकुट नदी में तैरते हुए पाए गए। घटना…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां