प्रेस काउंसिल ने महामारी के दौरान पत्रकारों की छंटनी के अध्ययन के लिए बनाई समिति

नई दिल्ली, एजेंसी, भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने कोविड-19 महामारी के दौरान पत्रकारों की छंटनी के बारे में अध्ययन करने के लिए एक उप-समिति का गठन किया है.रिपोर्ट के अनुसार, परिषद ने मार्च 2020 से लेकर फरवरी 2021 की अवधि के दौरान नौकरी से निकाले गए पत्रकारों को एक आनलाइन फार्म भरने या विवरण के साथ इस ईमेल आईडी secy-pci@nic.in पर मेल भेजने के लिए कहा है.

पीसीआई द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘ध्यान दिया जाए कि डेटा इकट्ठा करने की यह कवायद पूरी तरह से अकादमिक है और एक रिपोर्ट का हिस्सा होगा. यह स्पष्ट किया जाता है कि अकादमिक होने के कारण अध्ययन का उद्देश्य कोई राहत देना नहीं है. इसके अलावा, ऐसे मामलों पर किसी तरह की कोई राहत देना प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अधिकार और दायरे में नहीं आता है.’

उप-समिति में पीसीआई सदस्य गुरबीर सिंह, एलसी भारतीय, प्रजनानंद चौधरी, जेएस राजपूत के साथ-साथ पत्रकार पी. साईनाथ और स्नेहाशीष सुर भी शामिल हैं.पीसीआई एक अर्ध-न्यायिक वैधानिक प्राधिकरण है जिसे संसदीय अधिनियम के माध्यम से स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य ‘प्रेस की स्वतंत्रता को बचाए रखना और भारत में अख़बारों और समाचार एजेंसियों के मानकों को बनाए रखना और सुधारना है.’

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TORTOISE; गंजाम में प्रकृति का अद्भुत नज़ारा, रुषिकुल्या बीच पर 2 लाख ऑलिव रिडले कछुओं की सामूहिक नेस्टिंग

    भुबनेश्वर, ओडिशा के गंजाम जिले स्थित रुषिकुल्या समुद्र तट पर इस साल भी ऑलिव रिडले समुद्री कछुओं की दुर्लभ सामूहिक नेस्टिंग (Arribada) देखने को मिली है। ब्रह्मपुर फॉरेस्ट डिवीजन के…

    WhatsApp; व्हाट्सऐप प्राइवेसी में बड़ा बदलाव! अब पढ़ते ही 15 मिनट में गायब हो जाएंगे मैसेज

    नईदिल्ली, वॉट्सऐप एक जबरदस्त नया प्राइवेसी फीचर लाने वाला है, जिससे चैटिंग का अंदाज पूरी तरह बदल जाएगा. इस फीचर के आने के बाद आपके मैसेज पढ़े जाने के कुछ…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां