राजधानी में आत्मानंद स्कूलों में 1 से 12वीं कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीयन आज से शुरू

रायपुर, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। चार अक्टूबर यानी आज से पांच नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। छात्रों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए https://cgschool.in/Saems/StudentAdmission/StudentAdmission.aspx पोर्टल में पंजीयन कराएं। सीटों की संख्या से अधिक आवेदन आने पर लाटरी के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

नए शुरू हो स्कूलों में पहली से बाहरवीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी। हर कक्षा में 40-40 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इस लिहाज से लगभग 2400 छात्रों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। शहर के माधवराव सप्रे शाला, त्रिमूर्ति नगर, शशिबाला स्कूल गुढ़ियारी, रायपुरा और गंगानगर भनपुरी ये पांच स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम बनाया जा रहा है। माधवराव सप्रे स्कूल को पिछले साल स्वामी आत्मानंद बना लिया गया था, लेकिन इसमें अभी हिंदी मीडियम की पढ़ाई होती है। इसे अंग्रेजी माध्यम करने की मांग की गई थी।

वर्तमान समय में जिले में 32 अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहे हैं। इन पांच स्कूलों के खुल जाने के बाद जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल 37 हो जाएंगे। बीपी पुजारी, आरडी तिवारी, और शहीद स्मारक तीन स्कूलों को छोड़कर बाकि 34 स्कूल हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम के है। इसी तरह मायाराम सुरजन, जेआर दानी, जेएन पांडेय और माधव राव सप्रे स्कूल चार हिंदी माध्यम के स्कूल है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों को मिलाकर जिले में 36 स्कूलों में पढ़ाई हो रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DA; केंद्र के समान 60 % महंगाई भत्ता देने की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने और देय तिथि से एरियर का भुगतान करने…

    TOURISM; चित्रोत्पला फिल्म सिटी के निर्माण की धीमी गति पर पर्यटन बोर्ड सख्त, निर्माण एजेंसी को नोटिस, 17 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त कराने की तैयारी

    रायपुर, नवा रायपुर में विकसित की जा रही महत्वाकांक्षी चित्रोत्पला फिल्म सिटी परियोजना की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने संबंधित एजेंसी Eagle Studios Entertainment…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर