पावर कंपनी के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ; कैबिनेट का फैसला- बर्खास्त हड़ताली स्वास्थ्यकर्मी बहाल होंगे, राज्य महुआ बोर्ड का होगा गठन

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का भी फैसला किया है। इसका फायदा उन कर्मचारियों को मिलेगा जो एक जनवरी 2004 या इसके बाद नियुक्त हुए हैं। सरकार के इस फैसले से पावर कंपनी के 10 हजार अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ​इसकी घोषणा शुक्रवार को कांकेर में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में की थी। जिस पर कैबिनेट ने इसका त्वरित अनुमोदन किया। रायपुर में सीएम हाउस में हुई कैबिनेट की बैठक में महुआ के संग्रहण, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य महुआ बोर्ड के गठन का फैसला भी हुआ है।

छत्तीसगढ़ में महुआ के वृक्ष बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। महुआ के फूल का पशु, पक्षी और इंसान भी इस्तेमाल करते हैं। महुए के बीज से तेल भी निकलता है। इसके फूल में औषधीय गुण होते हैं और इसका बीज स्वस्थ वसा का अच्छा स्त्रोत है।

प्रदेश में महुआ की उपलब्धता, इसके उपयोग और वनक्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत होने से जरूरी था कि इसके विकास के प्रयास किए जाएं। महुआ के फूल, फल और बीज का अच्छी गुणवत्ता के साथ संग्रहण एवं प्राथमिक प्रसंस्करण हो सके इसीलिए अलग से महुआ बोर्ड बनाया गया है।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले

  • . छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली
  • . महुआ के संग्रहण, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और उपयोग को बढ़ावा देने राज्य महुआ बोर्ड का गठन
  • . स्वास्थ्य विभाग के हड़ताली अधिकारियों-कर्मचारियों पर एस्मा कानून के तहत बर्खास्तगी की कार्यवाही शून्य।
  • . छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश 2023 के प्रारूप में निहित संशोधन का अनुमोदन।
  • . महासमुंद​ जिले की ग्राम पंचायत भोरिंग को नगर पंचायत बनाने के लिए तय मापदंड में छूट।
  • . नगर पंचायत अम्बागढ़ चौकी को नगर पालिका बनाने के लिए तय मापदंड में छूट।
  • . बेमेतरा जिले की नवागढ़ नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद बनाने के लिए तय मापदंड में छूट।
  • . श्री कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक की ओर से छत्तीसगढ़ में आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग के लिए संस्कार अध्ययन शाला, अस्पताल और गौशाला निर्माण के लिये आवंटित भूमि के लिए रियायत।
  • . खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से मार्कफेड में प्रतिनियुक्ति के लिए स्वीकृत संयुक्त संचालक के एक पद को अपर संचालक के पद पर अपग्रेड करने का फैसला।
  • . लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर में अपर संचालक के दो पद सृजित करने का फैसला।
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PSC; पीएससी चेयरमेन की नियुक्ति में देरी,अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र

    रायपुर, सीजी पीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी का असर अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति पर भी पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष कमल हवर्मा ने…

    CGPSC; पीएससी चेयरमेन की नियुक्ति का मामला राजभवन में अटका, पूर्व आईएएस MD कावरे को मिल सकती है जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला अब राजभवन में अटक गया है। राज्य सरकार की ओर से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी महादेव कांवरे के…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..