विधानसभा चुनाव; छ्त्तीसगढ में प्रथम चरण की 20 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू, 7 नवंबर को होगा मतदान

रायपुर , छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण के लिए शुक्रवार को निर्वाचन कार्यालय अधिसूचना जारी करेगा। इसी के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो कि 20 अक्टूबर तक चलेगी।

पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर 07 नवंबर को मतदान होगा। इनमें बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की आठ सीट शामिल हैं। पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होना है, उनमें भाजपा ने सभी सीटों प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को घोषित हो सकती है। पहले चरण में 20 सीटों पर 39 लाख 23 हजार मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

20 सीटों में सिर्फ एक पर भाजपा

पहले चरण में जिन 20 सीटों पर चुनाव होना है। उनमें से 19 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हैं, वहीं सिर्फ एक सीट राजनांदगांव पर भाजपा का कब्जा है। निर्वाचन कार्यालय ने 9 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसके बाद से ही आचार संहिता लागू हो चुकी है।

बस्तर और दुर्ग संभाग का भूगोल

बस्तर संभाग में देश के धुर नक्सल प्रभावित जिले हैं। पिछली बार चुनाव में यहां गोलाबारी की घटनाएं भी हुई थीं। संभाग से सभी जिलों को नक्सल प्रभावित क्षेत्र की सूची में शामिल किया गया है। यहां रहस्यमयी अबूझमाड़ सहित 4400 वर्ग किमीटर में फैले घनघोर जंगल व यह क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र से घिरा है। दुर्ग संभाग के आठ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है। इनमें 60 प्रतिशत हिस्सा वन आच्छादित क्षेत्र हैं।

बस्तर संभाग में 12 सीटें

बस्तर जिला- बस्तर (एसटी),चित्रकोट (एसटी),जगदलपुर

बीजापुर जिला-बीजापुर (एसटी)

दंतेवाड़ा जिला- दंतेवाड़ा (एसटी)

सुकमा-कोंटा (एसटी)

नारायणपुर जिला-नारायणपुर (एसटी)

कोंडागांव जिला-केशकाल (एसटी), कोंडागांव (एसटी)

कांकेर जिला-अंतागढ़ (एसटी),भानुप्रतापपुर (एसटी), कांकेर (एसटी)

कबीरधाम-कवर्धा, पंडरिया

खैरागढ़-खैरागढ़

दुर्ग संभाग में 08 सीट

राजनांदगांव जिला- राजनांदगांव,डोंगरगढ़ (एससी), डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर (एसटी)।

प्रथम चरण के चुनाव पर एक नजर

कुल सीट-20

कुल बूथ -5,303

समाज-आदिवासी बहुल

बस्तर संभाग मतदाता- 20 लाख 73 हजार 119

दुर्ग संभाग मतदाता- 18 लाख 50 हजार 151

कुल मतदाता- 39 लाख 23 हजार 270

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND;श्रम निरीक्षक लक्ष्मण मरकाम निलंबित, निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता का आरोप

    बिलासपुर, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े प्रकरण में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला जांजगीर-चांपा के श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम को तत्काल प्रभाव…

    IFS; प्रशिक्षु आईएफएस अफसरों ने लघु वनोपजों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया देखी,जल,मृदा संरक्षण और वन प्रबंधन का लिया प्रशिक्षण

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के जंगलों में भारतीय वन सेवा (IFS) के वर्ष 2025-26 बैच के 133 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मृदा संरक्षण, जल संरक्षण, वन प्रबंधन तथा लघु वनोपज के उत्पादन, प्रसंस्करण…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां