नवरात्र में मां बम्‍लेश्‍वरी मंदिर जाने वाले भक्‍तों के लिए डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें

रायपुर, नवरात्र में छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव में स्थित मां बम्‍लेश्‍वरी के दर्शन के लिए प्रदेश सहित पूरे देश से बड़ी संख्‍या में भक्‍त आते हैं। अगर आप भी नवरात्र में मां बम्‍लेश्‍वरी के दर्शन की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।

दरअसल, नवरात्र पर लंबी दूरी की ट्रेनें और पैसेंजर डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकेंगी। रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य कई घोषणाएं करते हुए रद की गई अनेक ट्रेनों को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। इससे माता के दर्शन करने जाने वालों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रेलवे प्रशासन ने अक्टूबर और नवंबर की कई तारीखों पर जिन ट्रेनों को रद कर था, उनमें से कई ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। जिन रद ट्रेनों को चलाया जाएगा, उनमें मुख्य हावड़ा-मुंबई रूट की एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। खासतौर पर जोधपुर रेलवे और झारसुगुड़ा में ब्लाक की वजह से रद की गई और परिवर्तित मार्ग से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को रि-स्टोर किया गया है।

रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 18207 दुर्ग-अजमेर और 31 अक्टूबर को अजमेर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस को जयपुर व अजमेर के मध्य रद की गई थी। अब इन रद ट्रेनों को निर्धारित समयानुसार चलाने की घोषणा की गई है।

डोंगरगढ़ मेले में जाने के लिए दो ट्रेनों की मिली सुविधा

मां बंलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ में 15 से 23 अक्टूबर तक मनाए जा रहे नवरात्र पर्व पर मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने रायपुर-सिंकदराबाद एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव के साथ गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेजर स्पेशल का रायपुर तक चलाने का फैसला लिया है। रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08742/08741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल को रायपुर तक चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को ठहराव दिया है।

ये चारों रद ट्रेनें चलेंगी

– दो नवंबर को विशाखापट्टनम से चलने वाली ट्रेन नंबर 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस।

– एक नवंबर को पुरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस।

– 30 और 31 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस।

– दो नवंबर को भगत की कोठी से चलने वाली ट्रेन नंबर 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस।

झारसुगुड़ा ब्लाक से रद ये छह ट्रेनें भी चलेंगी

– 17 और 18 अक्टूबर को टाटानगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस।

– 19 और 20 अक्टूबर को इतवारी से चलने वाली ट्रेन नंबर 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस।

– 16 और 17 अक्टूबर को टाटानगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस।

– 17 और 18 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस।

– 12 अक्टूबर से रायपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल और दुर्ग से चलने वाली 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू ट्रेन नवरात्र पर्व के दौरान दोनों तरफ से चलेंगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…