CRIME; धान शॉर्टेज मामले में संग्रहण केंद्र प्रभारी निलंबित, DMO को नोटिस जारी, मामले की जांच के लिए समिति गठित

कवर्धा, कबीरधाम जिले के संग्रहण केंद्र बाजार चारभाठा में धान शॉर्टेज के मामले में प्रशासन ने संग्रहण केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही जिला जिला विपणन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने प्रकरण की जांच के लिए एक जांच समिति भी गठित कर दी है।

जिला प्रशासन ने बताया कि बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र में धान की कमी का मुख्य कारण सूखत का है। चूहों अथवा कीड़ों द्वारा खाए जाने वाली बात नहीं है, यह सूखत के कारण है। सूखत के पिछले 5 वर्षों की तुलना करें तो 2020-21 में 3.9 प्रतिशत, 2021- 22 में 3.67 प्रतिशत, 2022-23 और 23-24 में संग्रहण नहीं किया गया। 2024-25 में 3.5 प्रतिशत सुखत पाया गया, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे कम है। गठित समिति द्वारा जांच के बाद यदि कोई दोषी पाया जाता है उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें किसंग्रहण केंद्रों में रखा गया 26 हजार क्विंटल धान गायब हो गया है, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में डीएमओ अभिषेक मिश्रा का कहना था कि मौसम के प्रभाव और चूहे, दीमक व कीड़ों द्वारा नुकसान के कारण धान की कमी आई है। पूरे प्रदेश के 65 संग्रहण केंद्रों की तुलना में हमारे जिले की स्थिति बेहतर है। मामला कबीरधाम जिले का है, जहां वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान का भंडारण किया गया था। जिले के दो संग्रहण केंद्र बाजार चारभाठा और बघर्रा में कुल 7 लाख 99 हजार क्विंटल धान रखा गया था। जब धान के उठाव के बाद मिलान किया गया तो इन दोनों केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान की कमी पाई गई। इसमें अकेले बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र से 22 हजार क्विंटल धान गायब मिला।

सुनियोजित तरीके से हेराफेरी का आरोप

गड़बड़ी को लेकर बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र के प्रभारी के खिलाफ उच्च स्तरीय शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि प्रभारी ने उपार्जन केंद्र के जिम्मेदारों के साथ मिलकर धान की फर्जी आवक-जावक दर्शाया, डैमेज धान खरीदी के फर्जी बिल बनाए, मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई और संग्रहण केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से बार-बार छेड़छाड़ कर सुनियोजित तरीके से हेराफेरी की। वहीं बताया जा रहा है कि इस पूरे खेल में लगभग 5 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है।

पूरे मामले की जांच कर रहे सहायक जिला खाद्य अधिकारी का कहना है कि शिकायत गंभीर है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। संग्रहण केंद्र बाजार चारभाठा प्रभारी के खिलाफ विभिन्न बिंदुओं पर शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के लिए टीम गठित की गई है। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई है। अंतिम निष्कर्ष आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    SCAM; 10-10 हजार कर निकाले गए 3.20 करोड़ रुपये, विदेशी फंडिंग मामले में नया खुलासा

    धमतरी, छत्तीसगढ़ में संदिग्ध विदेशी फंडिंग मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। करीब 90 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच के बीच धमतरी के टिकरापारा स्थित AU स्मॉल…

    SUICIDE; तीसरे प्रयास में भी नीट की परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी, दबाव में थी छात्रा

    जगदलपुर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार (16 जुलाई) देर शाम को NEET यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया. जहां कई छात्रों ने इस एग्जाम में सफलता हासिल हुई, वहीं कुछ…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’