DECREE; सावधान! चुगली करने वालों की अब खैर नहीं, लगेगा 5 हजार का जुर्माना

दुर्ग, संभाग के बालोद जिले के एक गांव में एक-दूसरे को भड़काकर लड़ाने वालों को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर चुगली करने वालों के खिलाफ अहम फैसले लिए हैं। मेढ़की गांव के समस्त ग्रामवासियों ने गुरुवार सुबह आठ बजे एक सामूहिक बैठक बुलाकर चुगली रोकने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए।

आर्थिक दंड का प्रावधान

ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से तय किया गया कि गांव में सार्वजनिक या व्यक्तिगत रूप से किसी व्यक्ति द्वारा एक-दूसरे की बातों को इधर-उधर कर भड़काने वाले चुगलखोरों के खिलाफ 5 हजार रुपये का आर्थिक दंड लिया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा लिए गए इस निर्णय के तहत अब चुगली करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। गांव में एक-दूसरे के खिलाफ वैमनस्य के प्रचलन को रोकने के लिए आर्थिक दंड का प्रावधान रखा गया है, जिससे चुगली की प्रवृत्ति को कम किया जा सके और गांव में भाईचारा बना रहे।

सामाजिक व धार्मिक भोज के आयोजन के दौरान यदि कोई व्यक्ति शराब का सेवन कर पहुंचता है तो उसके खिलाफ भी 5 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाने का निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पांच साल  पहले नशे के खिलाफ लिया था अहम फैसला

गांव में फैल रहे नशे के प्रचलन को लेकर मेढ़की के ग्रामीणों ने पांच वर्ष पहले भी सामूहिक बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। सर्वसम्मति से तय किया गया था कि मेढ़की गांव में शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड लिया जाएगा।

गांव में बढ़ रहे नशे के प्रचलन को रोकने के लिए आर्थिक दंड का प्रावधान रखा गया था, जिससे नशे की प्रवृत्ति को कम किया जा सके और नशे की चपेट में आ रहे युवा इस दलदल से बाहर निकल सकें। साथ ही नशे के दौरान होने वाली गाली-गलौज पर भी अंकुश लगाया जा सके।

शराब बेचने वालों पर 10 हजार रुपये का दंड

ग्रामीणों ने गांव की गली-मोहल्लों और सरहद में शराब बेचने वालों पर 10 हजार रुपये का दंड तथा सूचना देने वाले लोगों को पुरस्कार स्वरूप एक हजार रुपये देने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद गांव का माहौल पूरी तरह शांत बताया गया है।

  • Related Posts

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    ED; भूपेश बघेल के पीए केके चंद्रवंशी, पूर्व ओएसडी चेतन के घर ईडी की दबिश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के PA रहे भिलाई स्थित केके चंद्रवंशी के घर दबिश…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती